फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF arrested two smugglers who were carrying gold worth more than 1 crore hidden in slippers

भारत-बांग्लादेश सीमाः चप्पल में छिपाकर ले जा रहे थे 1 करोड़ से अधिक का सोना, BSF ने दो तस्करों को किया गिरफतार

Tue, 05 Aug 2025 10:33 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Tue, 05 Aug 2025 10:33 PM IST
सार

बीएसएफ के जवानों ने दो भारतीय तस्करों को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वे चप्पलों में छिपाकर एक करोड़ से अधिक के सोने की तस्करी तस्करी के उद्देश्य से करीमपुर से कृष्णानगर एक बस में जा रहे थे।

विज्ञापन
BSF arrested two smugglers who were carrying gold worth more than 1 crore hidden in slippers
बीएसएफ के जवानों ने दो भारतीय तस्करों को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में नदिया जिले के भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ को बड़ी सफलता मिली है। बीएसएफ के जवानों ने दो भारतीय तस्करों को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वे चप्पलों में छिपाकर एक करोड़ से अधिक के सोने की तस्करी तस्करी के उद्देश्य से करीमपुर से कृष्णानगर एक बस में जा रहे थे। जब्त किए गए सोने का कुल वजन 1030.720 ग्राम और अनुमानित कीमत  1,05,75,187 आंकी गई है। 

विज्ञापन


पकड़े गए दोनों तस्करों को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए जब्त किये गए सोने व मोबाइल फोन के साथ संबधित विभाग को सौंप दिया गया है। दोनों तस्करों की पहचान मुर्शिदाबाद जिले के निवासी के रूप में हुई है। बीएसएफ ने दोनों तस्करों को आगे की क़ानूनी कार्यवाही के लिए जब्त सोना और मोबाइल फोन के साथ संबधित विभाग को सौंप दिया है।
विज्ञापन


बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत के जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक दक्षिण बंगाल सीमांत की 11वीं बटालियन की सीमाचौकी विजयमठ के जवानों ने गुप्त सूचना मिली थी कि दो भारतीय तस्कर अवैध सोने को तस्करी के उद्देश्य से करिमपुर से कृष्णानगर एक बस में लेकर जाने वाले है। इस पर एक स्पेशल टीम बनाई। सुबह लगभग 10 बजे के जवानों ने महिषबथान क्षेत्र में उस बस को देखा और उसे रोक लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों संदिग्ध तस्करों को (पहले से प्राप्त पहचान के आधार पर) पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों तस्करों की तलाशी लेने पर उनके पास से 2 मोबाइल फोन और चप्पलों में बेहद चालाकी से छिपाये हुए सोने के 7 टुकडे बरमाद हुए। जवानों ने तुरंत दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर बरामद सोने के टुकड़ो व मोबाइल फोन को अपने कब्जे में ले लिया और आगे की कार्यवाही के लिए सीमाचौकी विजयमठ ले आए।

प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ की दोनों तस्कर मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले हैं  और मजदूरी का काम करते है। उन्होंने बताया कि यह सोना जलांगी में किसी व्यक्ति द्वारा उन्हें सौंपा गया था, जिसको कि कृष्णानगर बस स्टैंड पर किसी अन्य व्यक्ति को सौंपना था। इसके बदले उनको कुछ रूपये मिलने थे, लकिन बीएसएफ जवानों ने उनको कृष्णानगर पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया। पूछताछ तस्करी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी प्राप्त हुए है। फिलहाल, पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है, ताकि इस अवैध गतिविधि में संलिप्त सभी व्यक्तियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा सके।


जब्त किये गए सोने का कुल वजन 1030.720 ग्राम और अनुमानित कीमत ₹1,05,75,187 आंकी गई है। पकड़े गए दोनों तस्करों को आगे की क़ानूनी कार्यवाही के लिए जब्त किये गए सोने व मोबाइल फोन के साथ संबधित विभाग को सौंप दिया गया है।   गौरतलब है कि, बीएसएफ के मजबूत गुप्त सूचना तंत्र और सीमा प्रहरियों के त्वरित कार्रवाई के चलते तस्करी की इस कोशिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया। कुछ ही दिनों के अंदर गुप्त सुचना के आधार पर सोने की तस्करी को नाकाम करने की यह तीसरी बड़ी घटना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed