{"_id":"5c9a1aefbdec2213fa1fae2e","slug":"bsf-arrested-one-pakistani-citizen-on-indo-pak-border-in-gujrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ ने गुजरात में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बीएसएफ ने गुजरात में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया
Tue, 26 Mar 2019 06:05 PM IST
Gaurav Pandey
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 26 Mar 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
सीमा पर गश्त करते बीएसएफ के जवान (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
गुजरात में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि बीएसएफ के गश्ती दल ने सरहदी बनासकांठा जिले में सीमा खंभा संख्या 1015 की ‘कुमार’ सीमा चौकी से सोमवार शाम सिंधी भाषा बोलने वाले मोहम्मद अली (35) को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि वह भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहा था जब उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आगे की पूछताछ के लिए उसे कच्छ जिले के बालेसर पुलिस थाने लाया गया है। उसके पास से कुछ भी ठोस बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
मार्च में यह दूसरा वाकया है जब बीएसएफ ने किसी पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया। सीमा सुरक्षा बल के कर्मियों ने सीमा खंभा संख्या 1050 के पास से छह मार्च को 30 वर्षीय एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन