{"_id":"658c5d10e695d6d20205aeb6","slug":"bsf-and-assam-rifles-conducted-joint-search-operation-in-manipur-huge-quantity-of-weapons-recovered-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर: बीएसएफ और असम राइफल्स ने चलाया संयुक्त तलाशी अभियान, भारी मात्रा में हथियार बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर: बीएसएफ और असम राइफल्स ने चलाया संयुक्त तलाशी अभियान, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Wed, 27 Dec 2023 10:51 PM IST
शिव शरण शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 27 Dec 2023 10:51 PM IST
सार
बीएसएफ और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने बुधवार दोपहर बाद शाम को चार बजे से छह बजे तक थौबल जिला अंतर्गत क्वारोक मारिंग के सामान्य क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
असम राइफल्स।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर के थौबाल जिले में बीएसएफ और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने बुधवार को तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया। बरामद वस्तुओं को थौबल जिला पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीएसएफ और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने बुधवार दोपहर बाद शाम को चार बजे से छह बजे तक थौबल जिला अंतर्गत क्वारोक मारिंग के सामान्य क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान सुरक्षा बलों को भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। इसमें एक 9 एमएम पिस्टल, तीन 9 मिमी मैगजीन, एक 9 मिमी सीएमजी और एक मैगजीन, एक एके-47 असॉल्ट राइफल, तीन एके-47 असॉल्ट राइफल का बॉयनेट, दो 5.56 मिमी इंसास राइफल का बॉयनेट, एक मोटोरोला सेट, तीन स्टन शैल (सामान्य) और तीन नं.36 एचई ग्रेनेड बरामद हुए। ऑपरेशन के दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। बरामद वस्तुओं को थौबल जिला पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन