फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF All Women Ganga River Rafting: BSF DG will arrive tomorrow, 2550 km journey will conclude

बीएसएफ ऑल-वूमेन गंगा रिवर राफ्टिंगः कल आएंगे बीएसएफ के डीजी, होगा 2550 किलोमीटर के सफर का समापन

Mon, 23 Dec 2024 04:41 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Mon, 23 Dec 2024 04:41 PM IST
सार

BSF All Women Ganga River Rafting: बीएसएफ और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा संयुक्त रूप से प्रायोजित गंगोत्री से गंगासागर की असाधारण यात्रा पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर 24 परगना में टागौर विला मंदिर घाट में यात्रा के पड़ाव के दौरान जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन
BSF All Women Ganga River Rafting: BSF DG will arrive tomorrow, 2550 km journey will conclude
ऑल-वूमेन गंगा रिवर राफ्टिं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में जारी उथल-पुथल के बीच सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक आईपीएस दलजीत सिंह चौधरी मंगलवार को बंगाल आ रहे हैं। वे दौरान डायमंड हार्बर में बीएसएफ की 20 साहसी महिला कर्मियों वाली ऑल-वूमेन गंगा रिवर राफ्टिंग टीम के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे। यह टीम 2,550 किलोमीटर की लंबी दूरी और करीब 53 दिनों कासफर तय करके कल डायमंड हार्बर पहुंचेगी।
विज्ञापन


इससे पहले बीएसएफ और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा संयुक्त रूप से प्रायोजित गंगोत्री से गंगासागर की असाधारण यात्रा पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर 24 परगना में टागौर विला मंदिर घाट में यात्रा के पड़ाव के दौरान जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईजी बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत आईपीएस मनिंदर पी.एस पवार शामिल हुए जबकि स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों और प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों, स्कूली छात्रों, एन.सी.सी कैडेट्स व भारत स्काउट्स एंड गाइड उपस्थित रहे।
विज्ञापन


नवंबर दो को हुआ था सफर का आगाज
उल्लेखनीय है कि बीएसएफ़ की महिला रिवर राफ़्टिंग टीम की शुरुआत साल 2024 में हुई थी। इस अभियान का मकसद गंगा नदी को साफ़ रखना और महिला सशक्तिकरण के लिए लोगों को
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूक करना है। इस अभियान में बीएसएफ़ की 20 सदस्यीय महिला टीम ने हिस्सा ले रही हैं। इसमें दो अधिकारी और सपोर्ट स्टाफ़ शामिल हैं। यह अभियान गृह मंत्रालय के बीएसएफ़ और जल
शक्ति मंत्रालय के एनएमसीजी का संयुक्त अभियान है। यह अभियान गंगोत्री से शुरू होकर गंगासागर तक 2,550 किलोमीटर की दूरी तय करने करेगा। इस अभियान की शुरुआत 2 नवंबर को हुई थी इस यात्रा के लिए बीएसएफ़ की सब इंस्पेक्टर प्रिया मीणा ने नेतृत्व किया कर रही हैं।

 
कठिन ट्रेनिंग के बाद चुनी गईं राफ्टर
इस अभियान से पहले देहरादून के बीएसएफ़ इंस्टीट्यूट ऑफ़ एडवेंचर एंड एडवांस ट्रेनिंग में 42 दिनों की कठिन ट्रेनिंग ली गई थी। इस अभियान के दौरान टीम ने जगह-जगह रुककर लोगों को गंगा नदी की स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। यह पहल न केवल पूरे देश में महिलाओं को प्रेरित करती है, बल्कि स्वच्छ गंगा मिशन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी मजबूत करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed