{"_id":"60feb7e98ebc3e586a5a5a30","slug":"bsf-alert-bangladeshi-woman-apprehended-from-border-with-child-in-her-arms-sent-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ सतर्क: बच्चे को गोद में लेकर सीमा से घुसी बांग्लादेशी महिला को पकड़ा, वापस भेजा गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बीएसएफ सतर्क: बच्चे को गोद में लेकर सीमा से घुसी बांग्लादेशी महिला को पकड़ा, वापस भेजा गया
Mon, 26 Jul 2021 06:56 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 26 Jul 2021 06:56 PM IST
सार
भारत व बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की कड़ी चौकसी की वजह से अब अवैध घुसपैठ मुश्किल हो गई है। रविवार को एक महिला बच्चे को गोद में लेकर घुस आई। उसे पकड़कर वापस भेजा गया।
विज्ञापन
BSF apprehended one Bangladeshi woman
- फोटो : ani
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल की मुस्तैदी के चलते भारत-बांग्लादेश सीमा से अवैध घुसपैठ पर सख्ती से काबू पाया गया है। रविवार को एक महिला ने बच्चे को गोद में लेकर भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास किया, लेकिन बीएसएफ जवानों ने उसे रोक दिया।
विज्ञापन
बीएसएफ के सतर्क जवानों ने इस बांग्लादेशी महिला को भारतीय सीमा पर रोका व पूछताछ की। जब उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला तो उसे बाद में बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड (बीजीबी) को सौंप दिया गया। मानवीय आधार पर उसके वापस भेज दिया। मानवीय आधार पर महिला के खिलाफ अवैध घुसपैठ को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
BSF apprehended one Bangladeshi woman along with an infant while she was illegally trying to cross International Border from Bangladesh to India without any valid documents on July 25. She was later handed over to Bangladesh Border Guard (BGB) on humanitarian grounds: BSF pic.twitter.com/BvA6DrsK1k
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 26, 2021