{"_id":"64dfc0d768997bb379079a53","slug":"bsf-adg-sonali-mishra-meets-governor-anusuiya-uikey-discusses-security-arrangements-in-manipur-violence-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: राज्यपाल अनुसुइया उइके से मिलीं बीएसएफ की एडीजी सोनाली मिश्रा, सुरक्षा व्यवस्था पर की चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: राज्यपाल अनुसुइया उइके से मिलीं बीएसएफ की एडीजी सोनाली मिश्रा, सुरक्षा व्यवस्था पर की चर्चा
Sat, 19 Aug 2023 12:35 AM IST
गुलाम अहमद
एन. अर्जुन, इंफाल
एन. अर्जुन, इंफाल
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:35 AM IST
सार
राज्यपाल से मुलाकात के दौरान बीएसएफ की एडीजी मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय बल स्थानीय जनता के संपर्क में हैं और उन्हें मणिपुर में शांति और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए अनुकूल माहौल बनाने की आवश्यकता के बारे में जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
BSF ADG Sonali Mishra-Governor Anusuiya Uikey
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएसएफ की अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) सोनाली मिश्रा ने शुक्रवार को मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके मुलाकात की और राज्य में मौजूदा सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया। इस दौरान बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ थे। राज्यपाल ने मणिपुर में शांति व्यवस्था कायम करने में बीएसएफ के प्रयासों की तारीफ की। अपनी मणिपुर यात्रा के दौरान मिश्रा ने सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल से मुलाकात के दौरान बीएसएफ की एडीजी मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय बल स्थानीय जनता के संपर्क में हैं और उन्हें मणिपुर में शांति और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए अनुकूल माहौल बनाने की आवश्यकता के बारे में जागरूक कर रहे हैं। सोनाली मिश्रा ने बताया कि बीएसएफ की 51 कंपनियां वर्तमान में कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन की सहायता के लिए मणिपुर के नौ जिलों में तैनात हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बीएसएफ जवानों की अधिकतम तैनाती इंफाल और घाटी और पहाड़ियों (बफर जोन) को जोड़ने वाले क्षेत्रों में है। बीएसएफ अधिकारी ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मणिपुर की यात्रा के दौरान सोनाली मिश्रा ने कई जगह का दौरा किया और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों से वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। जानकारी के मुताबिक, मुलाकात के दौरान राज्यपाल अनुसुइया उइके ने मणिपुर में शांति व्यवस्था कायम करने में बीएसएफ के प्रयासों की तारीफ की।