{"_id":"5bc13441bdec22698f4caa90","slug":"bsc-student-charged-with-molestation-of-digree-college-chairmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: डिग्री कॉलेज के चेयरमैन पर बीएससी की छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूपी: डिग्री कॉलेज के चेयरमैन पर बीएससी की छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरनियां
Updated Sat, 13 Oct 2018 05:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज के चेयरमैन पर बीएससी की छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पिता के साथ देवरनियां थाने पहुंची छात्रा ने चेयरमैन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी और बताया कि डर के कारण वह कई दिन से कालेज नहीं गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि 5 अक्तूबर को कॉलेज के चेयरमैन ने उसे कार्यालय में बुलाया और अश्लील हरकतें कीं।
विज्ञापन
उसने डर से किसी को कुछ नहीं बताया तो चेयरमैन की हिम्मत और बढ़ गई और उसने अगले दिन फिर कार्यालय में बुलाकर गंदी हरकतें कीं। किसी तरह वह निकलकर भागी। डर से उसने कॉलेज जाना बंद कर दिया। जब पिता और मां ने पूछा तो उसने मां को घटना की जानकारी दी। पिता ने चेयरमैन को फोन कर शिकायत की तो उन्होंने उन्हें 12 अक्तूबर को मिलने के लिए कॉलेज बुलाया।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता कॉलेज पहुंचे तो चेयरमैन की मां ने उनसे बदसलूकी की। इसके बाद पीड़िता के साथ वह थाने पहुंचे। उधर, थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उधर, चेयरमैन का कहना है कि छात्रा ने झूठे आरोप लगाए हैं। छात्रा के पिता से फोन पर बात हुई थी और उन्हें मिलने के लिए भी बुलाया था। पूरे मामले से एसएसपी को भी अवगत कराया है।
विज्ञापन