{"_id":"63451f152d806742594a5ef6","slug":"bsa-and-assam-police-arrested-an-accused-with-heroin-worth-about-47-crores-from-a-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: बीएसएफ और असम पुलिस ने 47 करोड़ की हेरोइन की जब्त, साबुन की थैलियों में की जा रही थी तस्करी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Crime News: बीएसएफ और असम पुलिस ने 47 करोड़ की हेरोइन की जब्त, साबुन की थैलियों में की जा रही थी तस्करी
Tue, 11 Oct 2022 01:30 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:30 PM IST
सार
करीमगंज होते हुए त्रिपुरा जा रहे एक ट्रक में करोड़ों रुपये की हेरोइन ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर बीएसएफ और करीमगंज पुलिस के जवानों ने मंगलवार तड़के न्यू करीमगंज रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रक से हेरोइन जब्त की।
विज्ञापन
हेरोइन (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएसएफ और असम पुलिस ने मंगलवार को संयुक्त अभियान के दौरान एक ट्रक से 47 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन जब्त की है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों को सूचना मिली थी कि मिजोरम से करीमगंज होते हुए त्रिपुरा जा रहे एक ट्रक में करोड़ों रुपये की हेरोइन ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर बीएसएफ और करीमगंज पुलिस के जवानों ने मंगलवार तड़के न्यू करीमगंज रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रक से हेरोइन जब्त की। अधिकारियों ने बताया कि ट्रक में चालक के केबिन में 764 साबुन की थैलियों में भरकर हेरोइन छिपाकर रखी गई थी। पकड़ी गई हेरोइन का वजन करीब 9.47 किलोग्राम है और इसकी अनुमानित कीमत 47.4 करोड़ रुपये है। अधिकारी ने कहा कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।
पिछले एक साल में असम में जब्त की गई 655 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 4750 लोग हुए गिरफ्तार
असम के मुख्यमंत्री सरमा ने बताया कि पिछले एक साल में 655 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि सत्ता में आने के बाद से राज्यभर में प्रतिबंधित पदार्थों को जब्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पिछले एक साल के दौरान 98.65 किलो हेरोइन, 32293.71 किलो गांजा, 187.05 किलो अफीम, 268104 कफ सिरप की बोतलें, 4841842 कैप्सूल, 4.91 किलो मॉर्फिन, 14.7 किलो क्रिस्टल मेथामफेटामाइन, 0.31 किलो कोकीन और 213.94 किलो भाग सहित अन्य नशीले पदार्थों को जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि इन ड्रग्स का बाजार मूल्य करीब 655.40 करोड़ रुपये है। सरमा ने बताया कि पिछले साल 1 अगस्त से इस साल 31 अगस्त के बीच कुल 4,751 लोगों को नशीले ड्रग्स के व्यापार में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।