फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BS Yediyurappa says expects directions from high command by today or tomorrow regarding cabinet expansion

कैबिनेट विस्तार पर आज या कल भाजपा हाईकमान से निर्देश मिलने की उम्मीद: येदियुरप्पा

Sat, 19 Sep 2020 01:21 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 19 Sep 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
BS Yediyurappa says expects directions from high command by today or tomorrow regarding cabinet expansion
बीएस येदियुरप्पा - फोटो : पीटीआई (फाइल)

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उन्हें आज या कल में भाजपा नेतृत्व से निर्देश मिल जाएंगे। मुख्यमंत्री ने अपने दिल्ली दौरे को सफल बताते हुए कहा कि उनकी इच्छा है यह प्रकिया 21 सितंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र से पहले पूरी हो जाए, लेकिन सबकुछ पार्टी नेतृत्व के फैसले पर निर्भर करता है।

विज्ञापन


येदियुरप्पा ने कहा, 'मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में मैंने कल (शुक्रवार) करीब आधे घंटे तक नड्डा जी (भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा) से बात की। वह संभवत: प्रधानमंत्री से बात करेंगे और आगे की कार्रवाई पर आज ही निर्देश दे सकते हैं।'
विज्ञापन


नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के फैसले के आधार पर वह मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला लेंगे। मुख्यमंत्री गुरुवार दोपहर से दिल्ली में हैं और उन्होंने राज्य के विकास से जुड़े अनेक मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


येदियुरप्पा ने गत रात्रि मंत्रिमंडल विस्तार पर नड्डा से मुलाकात की थी। मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले सदस्यों की संख्या के बारे में पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, 'हमें देखना होगा, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के परामर्श पर मैं फैसला लूंगा।'

गौरतलब है कि कई पुराने नेता मंत्रिमंडल में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं, इनके अलावा कांग्रेस और जनता दल (सेकुलर) से बगावत कर भाजपा में आने वाले एएच विश्वनाथ, आर शंकर और एमटीबी नागराज भी अपनी बारी का इंजतार कर रहे हैं। इस समय कर्नाटक मंत्रिमंडल में 28 सदस्य हैं और छह स्थान रिक्त हैं।


इस बीच, कयास लगाए जा रहे हैं कि येदियुरप्पा की उम्र को देखते हुए आने वाले वक्त में नेतृत्व परिवर्तन भी हो सकता है। हालांकि, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील और मंत्री आर अशोक सहित कई ने इन्हें खारिज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed