फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bs Yeddyurappa writes letter to election commission over VVPAT machines found in Managuli village

कर्नाटक : झोपड़ी में मिले आठ वीवीपीएटी मशीन पर येदियुरप्पा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

Tue, 22 May 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Tue, 22 May 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
bs Yeddyurappa writes letter to election commission over VVPAT machines found in Managuli village

कर्नाटक में सरकार गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा चुप बैठने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने विजयपुरा जिले में झोपड़ी में मिले आठ वीवीपीएटी मशीन पर सवाल उठाया है। इस मामले को लेकर येदियुरप्पा ने मुख्य चुनाव आयोग को पत्र लिखकर शिकायत की है।

विज्ञापन


उन्होंने पत्र में लिखा, "मुझे पूरा विश्वास है कि चुनाव आयोग ने विजयपुर जिले के मणगुली गांव के पास एक शेड में वीवीपीएटी मशीनें मिलने के मामले को गंभीरता से लिया है। यह मामला कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में गंभीर अनियमितताओं को दर्शाता है।
विज्ञापन


येदियुरप्पा ने पत्र में लिखा, "यह पहली बार नहीं है जब चुनाव में अनियमितताओं के बारे में चुनाव आयोग (ईसी) और चुनाव आयोजन में लगे जमीनी स्तर के अधिकारियों को बताया गया। मतदान से पहले हमने संबंधित अधिकारियों को ऐसी कई अनियमितताओं के बारे में बताया, लेकिन वह व्यर्थ गया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के विजयपुरा जिले के एक गांव की झोपड़ी में इस्तेमाल हो चुकी आठ वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) मशीन मिली हैं। भाजपा ने इस पर सवाल उठाते हुए चुनाव में गंभीर धांधली का आरोप लगाया है। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के सबसे बड़े दल भाजपा ने कहा है कि इसने चुनाव में भारी अनियमितता को बेनकाब कर दिया है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने सोमवार को कहा था कि मानंगुली गांव में रविवार को मिले ये बक्से निर्वाचन आयोग के नहीं थे। उनमें मशीन और पेपर भी नहीं थे। इसके अलावा उसमें यूनीक इलेक्ट्रॉनिक ट्रैकिंग नंबर भी नहीं था। संजीव कुमार ने कहा कि जो लोग भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ निर्वाचन आयोग सख्त कार्रवाई करेगा।


बता दें कि बता दें कि गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले येदियुरप्पा ने शनिवार को विश्वास मत साबित करने से पहले ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले वह 100 फीसदी बहुमत साबित करने की बात कहते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed