फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BS Yeddyurappa who took charge as Karnataka CM waives farm loans officers said wait a while sir

किसानों का ऋण माफ करने की येदियुरप्पा की घोषणा पर अधिकारियों का जवाब- कुछ दिन रुकिए जनाब

Fri, 18 May 2018 11:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Fri, 18 May 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
BS Yeddyurappa who took charge as Karnataka CM waives farm loans officers said wait a while sir
Yediyurappa and Modi
कर्नाटक की राजनीति नाटकीय रूप ले चुकी है। जोड़ तोड़ की राजनीति से अलग यहां की सत्ता अब कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की नाक का सवाल बन चुकी है। गुरुवार को रणनीति के तहत लिए गए शपथ ग्रहण समारोह में अकेले बीएस येदियुरप्पा ने ही शपथ ली और प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। आनन- फानन में कुर्सी संभालने के बाद येदियुरप्पा ने सबसे पहले किसानों के लोन माफ करने की बात कही। लेकिन उनका यह सपना उस समय टूट गया जब वित्त विभाग के बड़े अधिकारियों सहित मुख्य सचिव ने उन्हें कहा कि कुछ दिन तो रुकने की सलाह दे दी। 
विज्ञापन


बता दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने तीसरी बार शपथ तो ली ही साथ ही पहले ही दिन  वह एक्शन में नजर आए। शपथ के बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की और आम जनता से किए गए वायदों को पूरा करने में काफी सजग दिखे। कार्यभार संभालते ही अधिकारियों को बुलाकर कहा कि उन किसानों के लोन माफ कर दिए जाएं जिन्होंने एक लाख तक का बैंक से लोन लिया है। 
विज्ञापन


 ईश्वर व किसानों के नाम पर शपथ लेने के बाद मीडिया के सामने आए येदियुरप्पा ने किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने की घोषणा की। कनार्टक के 25 वें मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद येदियुरप्पा ने कहा कि वह राज्यपाल वजूभाई वाला के बहुमत सिद्ध करने के लिए दिए गए 15 दिन के समय से पहले ही सदन में विश्वासमत हासिल कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ लेने के बाद जब येदियुरप्पा विधान सभा पहुंचे तो उन्होंने सभा के प्रवेश द्वार पर माथा टेका। वहीं मुख्य सचिव रत्ना प्रभा और कुछ करीबी अधिकारियों से  छोटी लेकिन औपचारिक मीटिंग की।  मीटिंग के बाद अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से किसानों के लोन माफ किए जाने के मामले में कुछ दिन का समय मांगा है।


वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी वित्तीय मामलों को समझने और किसानों के लोन माफ करने की कार्रवाई करने के लिए हमें कुछ समय चाहिए। बता दें कि इससे पहले कि सिद्धारमैया सरकार ने भी किसानों के लोन माफ करने की घोषणा की थी।  सिद्धारमैया ने 50,000 तक के लोन माफ करने की घोषणा की थी जो को-ऑपरेटिव बैंक से तो माफ हुए लेकिन राष्ट्रीय बैंकों से माफ करने से पहले काफी कार्रवाइयों से गुजरना पड़ेगा।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed