{"_id":"606f79358ebc3e8d04729c86","slug":"bs-yeddyurappa-says-as-soon-as-the-approval-of-the-center-will-be-given-8-percent-increment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएस येदियुरप्पा ने कहा: केंद्र की मंजूरी मिलते ही देंगे आठ फीसदी वेतनवृद्धि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बीएस येदियुरप्पा ने कहा: केंद्र की मंजूरी मिलते ही देंगे आठ फीसदी वेतनवृद्धि
Fri, 09 Apr 2021 03:14 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, बेलगावी
एजेंसी, बेलगावी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 09 Apr 2021 03:14 AM IST
सार
- येदियुरप्पा ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने कर्मचारी संघ की नौ में से आठ मांगे मान ली हैं
- केएसआरटीसी के कर्मचारी वेतन वृद्धि, स्थायी नौकरी, भत्ता और शिफ्ट समेत कई मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं
विज्ञापन
बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
विस्तार
मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) के कर्मचारियों से हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने की अपील की है। येदियुरप्पा ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने कर्मचारी संघ की नौ में से आठ मांगे मान ली हैं।
विज्ञापन
उनके वेतन में आठ फीसदी की वृद्धि की मांग भी विचाराधीन है। केंद्र की मंजूरी मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। केएसआरटीसी के कर्मचारी वेतन वृद्धि, स्थायी नौकरी, भत्ता और शिफ्ट समेत कई मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने केएसआरटीसी कर्मियों से कहा- नौ में से आठ मांगे मानीं, काम पर लौटें
मुख्यमंत्री ने कहा, पिछली बैठक में कर्मचारी संघों की ओर से की गई नौ में से आठ मांगों को सरकार ने पूरा कर दिया है। वहीं वेतन वृद्धि की मांग पर भी सरकार विचार कर रही है। मैंने इसके लिए केंद्र सरकार को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन
केंद्र से मंजूरी मिलते ही सरकार वेतन में आठ फीसदी की बढ़ोतरी कर देगी। येदियुरप्पा ने कहा, सारी स्थितियों को जानने के बावजूद भी कुछ कर्मचारी संघों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए हड़ताल बुलाई है।
उन्होंने कहा कि सरकार पहले भी कर्मचारी संघों के साथ बैठक कर चुकी है और हम अब भी उनसे किसी बिंदु पर किसी समय भी बातचीत के लिए तैयार हैं। उन्होंने राज्य में कोविड-19 के हालातों का हवाला देते हुए कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही कर्मचारियों चेतावनी भी दी, कहा कि हम उनका एक से दो दिन इंतजार करेंगे, अगर वे नहीं लौटे तो हम कार्रवाई करेंगे। इसके लिए हमें बाध्य न करें।