{"_id":"5d3751348ebc3e6d18102ab0","slug":"bs-yeddyurappa-saya-after-consultation-with-top-bjp-leaders-i-will-meet-the-governor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक : कुमारस्वामी सरकार गिरने के बाद येदियुरप्पा ने अमित शाह को लिखा पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक : कुमारस्वामी सरकार गिरने के बाद येदियुरप्पा ने अमित शाह को लिखा पत्र
Wed, 24 Jul 2019 12:16 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Wed, 24 Jul 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
बीएस येदियुरप्पा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली जदएस-कांग्रेस सरकार के मंगलवार को राज्य विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने में विफल रहने के तुरंत बाद कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि वह पार्टी के केंद्रीय नेताओं से सलाह लेने के बाद ही राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि यह (हार) लोकतंत्र की जीत है। कुमारस्वामी सरकार से लोग तंग आ चुके थे।
येदियुरप्पा ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और (पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी से चर्चा करूंगा, उसके बाद राज्यपाल से मिलूंगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के 105 विधायकों को भी धन्यवाद दिया जो उनके साथ डटे रहे। उन्होंने कहा कि मैं कर्नाटक के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अब विकास के एक नये युग की शुरुआत होगी।
कर्नाटक के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके येदियुरप्पा ने कहा कि उनका ध्यान सूखे और अन्य समस्याओं से ग्रस्त किसानों पर रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारे किसान सूखे और अन्य कारणों से पीड़ित हैं। हम कर्नाटक के लोगों को आश्वस्त करते हैं कि हम आने वाले दिनों में किसानों को अधिक महत्व देंगे ताकि वे खुशहाल जीवन जी सकें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के सत्ता संभालने के बाद वह जल्द से जल्द एक उचित निर्णय लेंगे। कर्नाटक में कांग्रेस-जदएस सरकार विश्वासमत हासिल करने में विफल रही है और उसे 99 वोट मिले जबकि उसके खिलाफ में 105 पड़े। इससे राज्य में लगभग तीन सप्ताह से अधिक समय से जारी राजनीतिक नाटक का अंत हो गया।

येदियुरप्पा ने अमित शाह को लिखा पत्र
कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने कांग्रेस-जद(एस) सरकार गिरने के बाद भाजपा अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने भाजपा नेताओं द्वारा सामान्य रूप से विस्तारित समर्थन के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Karnataka:BJP's BS Yeddyurappa has written a letter to Home Minister Amit Shah after Congress-JD(S) govt lost trust vote in assembly.Letter reads,"I extend my heartfelt congratulations&best wishes for support extended by your good self,other leaders of the party&party in general" pic.twitter.com/SIjx8y72EH
— ANI (@ANI) July 23, 2019