{"_id":"5f65671e0a70b26f0e685201","slug":"bs-yeddyurappa-said-no-intervention-of-son-in-administration-his-name-is-dragging-a-planned-conspiracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन में बेटे का कोई दखल नहीं, उनका नाम घसीटना सुनियोजित साजिश : बीएस येदियुरप्पा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रशासन में बेटे का कोई दखल नहीं, उनका नाम घसीटना सुनियोजित साजिश : बीएस येदियुरप्पा
Sat, 19 Sep 2020 07:34 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 19 Sep 2020 07:34 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने उन दावों को निराधार बताया है जिनमें कहा जा रहा है कि उनके बेटे बीवाई विजयेंद्र प्रशासन में हस्तक्षेप कर रहे हैं। येदियुरप्पा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सुनियोजित षड्यंत्र रच कर उनके बेटे का नाम लाकर भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। बृहस्पतिवार को राज्य की विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया ने आरोप लगाया था कि वास्तव में विजयेंद्र मुख्यमंत्री हैं और वह प्रशासन में दखल दे रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मंत्रिमंडल विस्तार तथा राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए नई दिल्ली में प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने पहुंचे हैं। उन्होंने जद(एस) नेता एचडी कुमारस्वामी के साथ हाल में बैठक करने की अटकलें भी खारिज करते हुए कहा कि अटकलों के लिए कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, विपक्ष के नेता कुमारस्वामी उनके दफ्तर में पार्टी के विधायकों की विधानसभा क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने आए थे। इसके अलावा और किसी मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई और इसकी जरूरत भी नहीं है। हमारे पास बहुमत है और हम अगले तीन साल एक स्थिर सरकार के तौर पर काम करेंगे।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में येदियुरप्पा ने कहा कि यह स्वाभाविक है कि जब कोई आगे बढऩे लगता है तो लोग उसे बर्दाश्त नहीं कर पाते। विजयेंद्र ने कभी भी प्रशासन में हस्तक्षेप नहीं किया। भाजपा के कर्नाटक उपाध्यक्ष के तौर पर वह काम कर रहे हैं और पूरे राज्य में दौरा कर पार्टी को मजबूत कर रहे हैं।
हाल ही में कांग्रेस ने विजयेंद्र को कथित तौर पर सरकारी चिकित्सा अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित करने पर सवाल उठाए थे। कांग्रेस ने यह जानने की कोशिश की थी कि उन्हें किसने इस तरह की बातचीत के लिए अधिकृत किया क्योंकि उनके पास कोई सांविधानिक पद नहीं है।