फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BS Yeddyurappa said Kumaraswamy cm of Karnataka not for Congress party he must apologise

कुमारस्वामी ने सीएम पद की शपथ जनता की सेवा के लिए ली है न की कांग्रेस पार्टी के लिए: येदियुरप्पा

Mon, 28 May 2018 07:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Mon, 28 May 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
BS Yeddyurappa said Kumaraswamy cm of Karnataka not for Congress party he must apologise
yeddyurappa
हाल ही में भारी नाटकीयता के बाद राज्य की सत्ता संभालने वाले कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने एक विवादित बयान देकर विपक्ष को उनपर हमला करने का मौका दे दिया है। कुमारस्वामी ने कहा कि वह राज्य की साढ़े छह करोड़ लोगों की वजह से नहीं बल्कि कांग्रेस की दया के कारण मुख्यमंत्री बने हैं। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद सियासत गरमा गई है।
विज्ञापन


कर्नाटक में तीन बार और पिछले दिनों महज 55 घंटे तक मुख्यमंत्री रहे बीएस येदियुरप्पा ने उन्हें उनके बयान पर माफी मांगने के लिए कहा है। उन्होंने बयान पर चुटकी लेते हुए कहा, 'कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ कर्नाटक के लोगों की सेवा करने के लिए ली है न की कांग्रेस पार्टी के लिए। कुमारस्वामी को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के नहीं बल्कि राज्य के मुख्यमंत्री है और उनका यह बयान की वह कांग्रेस की दया पर राज्य के मंत्री है वह बहुत ही हास्यास्पद है।' 
विज्ञापन

 
बता दें कि कुमारस्वामी का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के ठीक पहले आया है। जिसमें कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह राज्य के 6.5 करोड़ लोगों की नहीं, कांग्रेस की दया पर निर्भर हैं। लोगों ने उन्हें बहुमत देकर विधानसभा नहीं पहुंचाया है। फिर भी अगर एक सप्ताह में किसानों का 53 हजार करोड़ का कर्ज माफ नहीं कर पाए तो इस्तीफा दे देंगे। कुमारस्वामी पीएम के अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों से दिल्ली में मुलाकात करने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमारस्वामी ने कहा, ‘कर्नाटक के लोगों ने चुनाव में मुझे और जदएस को खारिज कर दिया था। मैंने लोगों से पूर्ण बहुमत मांगा था। मैंने किसान नेताओं के बयान भी सुने थे। मैं यह भी जानता हूं कि उन्होंने मेरा कितना समर्थन किया था। अगर मुझे पूर्ण बहुमत मिलता तो मेरे ऊपर जनता के दबाव के अलावा किसी का जोर नहीं होता। आज मैं कांग्रेस की दया पर हूं।’   

 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed