{"_id":"65311691114a2a7825006635","slug":"brs-working-president-kt-rama-rao-took-a-dig-at-rahul-gandhi-and-priyanka-gandhi-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: 'कौन हैं राहुल गांधी?' KCR सरकार को वंशवादी कहने पर भड़के KTR; कविता ने प्रियंका गांधी को घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: 'कौन हैं राहुल गांधी?' KCR सरकार को वंशवादी कहने पर भड़के KTR; कविता ने प्रियंका गांधी को घेरा
Thu, 19 Oct 2023 05:17 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Thu, 19 Oct 2023 05:17 PM IST
सार
राहुल गांधी द्वारा केसीआर के शासन को वंशवादी कहने वाले बयान पर बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने कहा कि राहुल गांधी कौन हैं। हद तो तब है कि जब वे यहां आकर कह रहे हैं कि केसीआर का शासन वंशवादी है। ये कैसा न्याय है।
विज्ञापन
केटी रामाराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनावी तारीखों का एलान होते ही राजनीतिक दलों ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। पार्टियों के शीर्ष नेता लोगों को रिझाने के लिए तेलंगाना राज्य का दौरा कर रहे हैं। बुधवार को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी तेलंगाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रामप्पा मंदिर में दर्शन भी किए। इसी को लेकर तेलंगाना बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव की प्रतिक्रिया सामने आई है। तेलंगाना भवन में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, राहुल और प्रियंका गांधी रामप्पा मंदिर गए, जो अच्छी बात है। लेकिन वहां से वापस आने के बाद उन्होंने मनगढ़ंत बातें बोली।
केटी रामा राव बोले- राहुल गांधी कौन हैं
राहुल द्वारा केसीआर के शासन को वंशवादी कहने वाले बयान पर बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने कहा कि राहुल गांधी कौन हैं। वह सोनिया गांधी और राजीव गांधी के बेटे हैं और राजीव गांधी, इंदिरा गांधी के बेटे हैं। इंदिरा गांधी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बेटी है। हद तो तब है कि जब वे यहां आकर कह रहे हैं कि केसीआर का शासन वंशवादी है। ये कैसा न्याय है। केटी रामा राव ने कहा, मुझे समझ नहीं आता है कि राहुल गांधी के साथ कौन खड़ा है। राहुल गांधी द्वारा केसीआर को भ्रष्ट कहने पर केटी रामा राव ने यह बात की।
केटी रामा राव बोले- कांग्रेस सी टीम है यानि चोर पार्टी
संबोधन में तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव ने कहा, राहुल गांधी हमें भाजपा की बी टीम कहते हैं। लेकिन मैं बता दूं हम भाजपा की बी टीम नहीं है। देश की एकमात्र सी टीम कांग्रेस है। सी टीम का मतलब चोर टीम। कांग्रेस ने चौतरफा लूट मचाई हुई है। उनके कई केंद्रीय मंत्री जेल गए। उन पर ईडी की जांच हो रही है। अगर 10 या 12 उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी जीतेगी, तो निश्चित ही रेवंत रेड्डी उन्हें लेकर भाजपा में चले जाएंगे।
विज्ञापन
चंद्रशेखर राव के बेटे केटी रामा राव का राहुल पर कटाक्ष
राहुल गांधी पर जमकर हमला करते हुए केटी रामाराव ने कहा, राहुल गांधी एक नेता नहीं हैं, बल्कि उनकी पार्टी के नेताओं द्वारा उन्हें दी की गई स्क्रिप्ट को पढ़ने वाले एक पाठक (रीडर) हैं। राहुल गांधी विधानसभा चुनाव के दौरान गुजरात क्यों नहीं गए और उनकी 'भारत जोड़ो यात्रा' का रुख महाराष्ट्र से क्यों हो गया। वहीं तेलंगाना पीसीसी अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए रामा राव ने कहा कि कांग्रेस प्रमुख को तब गिरफ्तार किया गया जब वह पहले एक विधायक से वोट खरीदने की कोशिश कर रहे थे। 80 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी सिंचाई परियोजना में एक लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के राहुल के आरोप का जिक्र करते हुए रामा राव ने कहा कि या तो कांग्रेस नेता को गणित नहीं आती है या उनके पटकथा लेखक ने इसका उल्लेख किया होगा।
चंद्रशेखर राव की बेटी कविता का प्रियंका गांधी पर कटाक्ष
बुधवार को मुलुगु में एक सार्वजनिक रैली में प्रियंका ने केसीआर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि तेलंगाना के लोगों ने सपना देखा था कि सामाजिक न्याय होगा, लेकिन तेलंगाना में तीन मंत्री मुख्यमंत्री के परिवार से ही हैं। इसी बयान को लेकर चंद्रशेखर राव की बेटी कविता ने कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, प्रियंका गांधी को पारिवारिक राजनीति के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है। प्रियंका गांधी, इंदिरा गांधी की पोती और राजीव गांधी की बेटी और वह परिवार की राजनीति के बारे में बात कर रही हैं। सबसे मजेदार बात यह है कि अपनी रैली में वह वंशवाद की राजनीति पर भाषण दे रही हैं।