फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BRS will oppose Uniform Civil Code KCR took decision after meeting Muslim leaders

UCC: समान नागरिक संहिता का विरोध करेगी बीआरएस, मुस्लिम नेताओं से मुलाकात के बाद सीएम केसीआर का फैसला

Tue, 11 Jul 2023 01:49 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 11 Jul 2023 01:49 AM IST
सार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी केंद्र सरकार के उन फैसलों का विरोध करेगी, जो देश की अखंडता के लिए हानिकारक होंगे। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने पिछले नौ वर्षों में देश के विकास और कल्याण को नजरअंदाज किया।

विज्ञापन
BRS will oppose Uniform Civil Code KCR took decision after meeting Muslim leaders
तेलंगाना के सीएम केसीआर - फोटो : PTI

विस्तार

भारत में इन दिनों समान नागरिक संहिता को लेकर काफी बहस चल रही है। कई राजनीतिक दल इसका विरोध कर रहे हैं तो वहीं कुछ पार्टियां इसके समर्थन में खड़ी हैं। इस बीच बीआरएस ने भी इसका विरोध किया है। बीआरएस का कहना है कि अगर संसद में समान नागरिक संहिता पेश किया जाता है तो वो इसका विरोध करेगी। इसके साथ ही वे अन्य दलों को भी बिल के विरोध में एकजुट करेगी। 

विज्ञापन

भाजपा ने विकास नजरअंदाज किया
बीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सोमवार को कहा कि बीआरएस केंद्र सरकार के उन फैसले का विरोध कर रहा है, जो देश की अखंडता के लिए हानिकारक है। भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने पिछले नौ वर्षों में देश के विकास और कल्याण को नजर अंदाज कर दिया है। भाजपा अलग-अलग तरीकों से लोगों को परेशान कर रही है। भाजपा यूसीसी के नाम पर लोगों को विभाजित करने की कोशिश कर रही है। भारत की एकता दुनिया में एक मिशाल है। इसलिए इसकी रक्षा करने के लिए बिल को खारिज करना आवश्यक है। भाजपा बिल पेश करके लोगों को भड़काने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पर्सनल लॉ अस्तित्व में नहीं रहेंगे
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बॉर्ड के अध्यक्ष खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में असदुद्दीन औवेसी भी शामिल थे। मंडल ने मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया है कि वह यूसीसी बिल का विरोध करें।ओवैसी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा यूसीसी के नाम पर देश की धर्मनिर्पेक्षता को कमजोर करना चाहती है। यूसीसी सिर्फ मुसलमानों का ही नहीं बल्कि ईसाइयों, आदिवासियों और हिंदुओं का भी मुद्दा है। अगर यूसीसी लागू होता है तो हिंदू उत्तराधिकारी अधिनियम, हिंदू विवाह अधिनियम सहित अन्य कानून अस्तित्व में नहीं रहेंगे। ओवैसी का दावा है कि आदिवासी, ईसाई और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति भी यूसीसी का विरोध करेंगे। केसीआर के अलावा ओवैसी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी से भी अपील की है कि उनकी पार्टी भी संसद में बिल का विरोध करे। 

सीएम के साथ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा
मुख्यमंत्री के साथ बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण, पुराने शहर हैदराबाद में मेट्रो रेल विस्तार और नए सचिवालय में एक मस्जिद सहित अन्य धार्मिक स्थलों के निर्माण पर भी चर्चा की गई। ओवैसी ने कहा कि गाचीबोवली में एक इस्लामिक सेंटर भी बनाया जाएगा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed