फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BRS tops income, AITC expenditure chart among regional parties in FY 22-23: ADR report

ADR: क्षेत्रीय दलों में BRS ने की सबसे अधिक कमाई, खर्च के मामले में शीर्ष पर TMC; एडीआर रिपोर्ट में खुलासा

Fri, 19 Jul 2024 09:29 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 19 Jul 2024 09:29 PM IST
सार

एडीआर ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली और सबसे अधिक खर्च करने वाली पार्टियों का ब्योरा जारी किया है। एडीआर के अनुसार बीआरएस ने सबसे अधिक कमाई की, जबकि टीएमसी ने सबसे अधिक खर्च किया। 

विज्ञापन
BRS tops income, AITC expenditure chart among regional parties in FY 22-23: ADR report
एडीआर रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली और सबसे अधिक खर्च करने वाली पार्टियों का ब्योरा जारी किया है। एडीआर के अनुसार भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पार्टी ने इस दौरान सबसे अधिक 737.67 करोड़ रुपये कमाए।

विज्ञापन


खर्च के मामले में शीर्ष पांच पार्टियां 
इसके अलावा एडीआर ने सबसे अधिक खर्च करने वाली शीर्ष पांच पार्टियों की भी सूची जारी की है। एडीआर के मुताबिक इस सूची में सबसे पहला स्थान तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का है। एडीआर का कहना है कि टीएमसी ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान सबसे अधिक 181.18 करोड़ रुपये खर्च किए। इसके बाद युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी )79.32 करोड़, बीआरएस ने 57.47 करोड़, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ने 52.62 करोड़ और समाजवादी पार्टी (एसपी) ने 31.41 करोड़ रुपये खर्च किए। 
विज्ञापन


बीआरएस के बाद खर्च के मामले में दूसरे नंबर पर टीएमसी
एडीआर की रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2022-23 देश की 57 में से 39 क्षेत्रीय पार्टियों की कमाई और खर्च का ब्योरा जारी किया गया है। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार बीआरएस के बाद कमाई के मामले में 333.45 करोड़ रुपये के साथ टीएमसी का स्थान रहा। इसके बाद डीएमके की कमाई 214.35 करोड़ रुपये रही। कमाई की बात करें तो शीर्ष पांच पार्टियों ने कुल मिलाकर 1,541.32 करोड़ रुपये कमाए। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार 39 क्षेत्रीय दलों की कुल घोषित आय 1,740.48 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीआर रिपोर्ट की खास बातें
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, खर्च नहीं की जाने वाली आय के मामले में बीआरएस सबसे आगे रही। बीआरएस की खर्च न की जाने वाली आय 680.20 करोड़ रुपये रही। इसके बाद बीजू जनता दल (बीजेडी) की 171.06 करोड़ रुपये और डीएमकी की 161.72 करोड़ रुपये की आय खर्च नहीं की जा सकी। इसके ठीक उलट, 20 पार्टियों ने अपनी आय से अधिक व्यय की भी सूचना दी है। इस सूची में जनता दल- सेक्युलर (जेडी-एस) ने अपनी आय से 490.43 प्रतिशत अधिक खर्च किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed