फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BRS MLC Kavitha skips Enforcement Directorate summon in Delhi excise policy case news and updates

ED: ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश नहीं हुईं बीआरएस नेता के. कविता, जल्द फिर जारी हो सकता है समन

Tue, 16 Jan 2024 06:46 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 16 Jan 2024 06:46 PM IST
सार

पिछले साल भी प्रवर्तन निदेशालय ने कविता को समन किया था। तेलंगाना विधान परिषद की सदस्य कविता से दिसंबर 2022 में इसी मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पूछताछ की थी।

विज्ञापन
BRS MLC Kavitha skips Enforcement Directorate summon in Delhi excise policy case news and updates
के. कविता - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय के नोटिस के बावजूद एजेंसी के सामने पूछताछ के लिए पेश नहीं हुईं। गौरतलब है कि उन्हें दिल्ली शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। बताया गया है कि कविता ने एक ईमेल के जरिए ईडी को पेश न होने की जानकारी दी थी। 
विज्ञापन


उनके वकील नितेश राणा ने कहा था कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश है, जिसके तहत ईडी के. कविता को समन नहीं कर सकता। हालांकि, ईडी के सूत्रों ने बताया कि बीआरएस नेता को सर्वोच्च न्यायालय से सिर्फ अंतिरम राहत मिली थी, जो कि अब वैध नहीं है। माना जा रहा है कि एजेंसी जल्द ही उन्हें नया नोटिस जारी कर सकती है। 
विज्ञापन


इससे पहले पिछले साल भी प्रवर्तन निदेशालय ने कविता को समन किया था। तेलंगाना विधान परिषद की सदस्य कविता से दिसंबर 2022 में इसी मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पूछताछ की थी। 13 जनवरी को ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति में अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग जांच में चौथी बार समन जारी किया था। केजरीवाल को 18 जनवरी को पेश होने को कहा गया है। इससे पहले तीन बार समन किए जाने के बाद भी केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed