K Kavitha Arrest: ED कविता को लेकर दिल्ली पहुंची, आज होगी पूछताछ; BRS नेता के वकील ने गिरफ्तारी को बताया अवैध
तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से पहले हिरासत में लेने से पहले ईडी की टीम ने के कविता के आवास पर तलाशी ली। उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जाएगा। ईडी के सूत्रों ने बताया कि उनसे दिल्ली में पूछताछ होगी। कविता के वकील का दावा है कि ईडी की कार्रवाई अवैध है।
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को हैदराबाद में बीआरएस एमएलसी के परिसरों पर तलाशी लेने के बाद ईडी ने कविता को पहले हिरासत में लिया था। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद कविता को लेकर ईडी की टीम दिल्ली रवाना हो गई। देर रात उन्हें दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय लाया गया। ईडी के सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी कविता से दिल्ली में पूछताछ करेंगे। बीआरएस नेता टी हरीश राव ने बताया कि पार्टी ईडी की कार्रवाई के विरोध में शनिवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों के मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन करेगी।
#WATCH | Delhi: BRS MLC K Kavitha brought to the Enforcement Directorate (ED) Office.
विज्ञापन
K Kavitha had been arrested by the ED and brought to Delhi where she will be further questioned in connection with the Delhi excise policy-linked money laundering case. pic.twitter.com/9TUvwsoa8Zविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 15, 2024
कविता की गिरफ्तारी के बाद कड़ी सुरक्षा में एयरपोर्ट पहुंची पुलिस, दिल्ली रवानगी
तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के कविता को ईडी की टीम हैदराबाद हवाई अड्डे लेकर पहुंची। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कविता से दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ कर रही है। गिरफ्तारी के बाद ईडी उन्हें दिल्ली ला रही है।
वकील ने बताया- सुप्रीम कोर्ट में लंबित है मामला; गिरफ्तारी अवैध#WATCH | Hyderabad, Telangana | BRS MLC K Kavitha brought to airport by ED.
— ANI (@ANI) March 15, 2024
She has been arrested by the Enforcement Directorate (ED) and is being brought to Delhi where she will be further questioned in connection with the Delhi excise policy-linked money laundering case. pic.twitter.com/nvN69Sw44c
बीआरएस नेता की गिरफ्तारी पर उनके कविता के वकील, पी मोहित राव ने कहा, 'मैंने खबरों में देखा कि कविता को आज गिरफ्तार कर लिया गया। मामला आज सुप्रीम कोर्ट में सूचीबद्ध था। जिस पर 19 मार्च को सुनवाई होगी। ईडी के अधिकारी ने अदालत में जो अंडरटेकिंग दी है उसमें कहा गया कि इस मामले में कोई भी कठोर कदम नहीं उठाया जाएगा। फिर भी ईडी की टीम ने कविता के घर में घुसकर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी अवैध है क्योंकि इस मामले में कविता की याचिका में कार्रवाई न करने की अपील भी शामिल है। ऐसे में याचिका लंबित रहने तक उनके खिलाफ कोई भी जबरदस्ती वाली कार्रवाई नहीं की जा सकती। इस अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ जरूरी कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
पूर्व सीएम की बेटी पर कार्रवाई के बारे में वकील का बयान#WATCH | Delhi | BRS MLC K Kavitha's lawyer, P. Mohith Rao says, "I have seen in the news that K Kavitha has been arrested today. But the matter was listed in Supreme Court today...The matter has been adjourned to Tuesday, 19th March...Undertaking given by law officer, stating… pic.twitter.com/mcvTPnHlOK
— ANI (@ANI) March 15, 2024
कविता की गिरफ्तारी के बाद वकील भारत कुमार ने बताया कि ईडी की कार्रवाई के संबंध में उनके पास विस्तृत जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि संपर्क करने के बावजूद प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों की तरफ से उन्हें कार्रवाई और तलाशी के बारे में जानकारी नहीं दी गई।
आबकारी नीति और शराब व्यापारियों के समूह से तार जुड़ने के दावे#WATCH | Hyderabad: On ED raids at the residence of BRS MLC K Kavitha, Bharat Kumar, Advocate says, "We do not know what per officers of Enforcement Directorate are here at the residence (of K Kavitha). When we tried to contact the officers their assistants informed us that they… pic.twitter.com/9bVuVwARPe
— ANI (@ANI) March 15, 2024
इससे पहले आई मीडिया रिपोर्ट्स में ईडी ने दावा किया था कि कविता शराब व्यापारियों की 'साउथ ग्रुप' नामक से जुड़ी हुई थी। ये लॉबी दिल्ली आबकारी नीति के तहत एक बड़ी भूमिका निभाने की कोशिश कर रही थीं।
ED की कार्रवाई से भड़की बीआरएस ने लगाए गंभीर आरोप; एजेंसी का जमकर विरोध
वरिष्ठ बीआरएस नेता और पूर्व मंत्री प्रशांत रेड्डी के मुताबिक ईडी अधिकारियों ने उन्हें बताया कि कविता को रात 8.45 बजे की फ्लाइट से दिल्ली ले जाया जाएगा। ऐसा लगता है कि ईडी ने कविता को हिरासत में लेने का फैसला पहले ही कर लिया था। ईडी की टीम हैदराबाद आने से पहले ही कविता के लिए फ्लाइट की टिकट भी बुक कर चुकी थी। कार्रवाई के खिलाफ बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव, पूर्व मंत्री हरीश राव और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता कविता के आवास के बाहर जमा हुए और नारेबाजी की।
दिल्ली शराब घोटाले से लिंक पर ईडी का आधिकारिक बयान नहीं
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक यह स्पष्ट नहीं है कि क्या ईडी की कार्रवाई दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मामले से जुड़ी है या किसी अन्य मामले में कार्रवाई हुई है। इस मामले में ईडी पहले भी कविता से पूछताछ कर चुकी है। ईडी का दावा है कि कविता शराब व्यापारियों की लॉबी नामक 'दक्षिण समूह' से जुड़ी हुई थीं। उन पर आरोप है कि अब निरस्त की जा चुकी दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति के तहत उन्होंने बड़ी भूमिका निभाने की कोशिश की।
राजनीति से प्रेरित है कविता की गिरफ्तारी : बीआरएस
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रवक्ता श्रवण दासोजु ने आरोप लगाया कि के कविता की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित हैं। पार्टी नेताओं को परेशान करने के लिए भाजपा व कांग्रेस की मिलीभगत है। बीआरएस नेता वेमुला प्रशांत रेड्डी ने कहा कि कविता को गिरफ्तारी के बाद रात 8:45 बजे की उड़ान से दिल्ली लाया गया। उन्होंने घटनाक्रम को पूर्व नियोजित बताया। कहा, पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन करेगी।
कविता के भाई की ईडी अधिकारी से बहस
कविता की गिरफ्तारी के बाद उनके आवास के बाहर बीआरएस नेता और कार्यकर्ता जमा होकर नारेबाजी करने लगे। कविता के भाई और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ईडी अधिकारियों से बहस करते दिखे। एक वीडियो में उन्हें यह कहते देखा जा सकता है कि एजेंसी के अधिकारी सुप्रीम कोर्ट के सामने दिए गए हलफनामे का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारी से कहा, आप गंभीर संकट में आ जाएंगे। एक अन्य वीडियो में वह कहते दिख रहे हैं कि तलाशी खत्म हो गई है, पर कविता के घरवालों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। यही नहीं ईडी के पास ट्रांजिट रिमांड भी नहीं है।