फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BRS leader K Kavitha not appear before CBI in Delhi excise policy scam case

दिल्ली शराब घोटाला: CBI के सामने पेश नहीं होंगी कविता, पत्र लिखकर किया नोटिस स्थगित करने का अनुरोध

Sun, 25 Feb 2024 06:54 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 25 Feb 2024 06:54 PM IST
सार

के. कविता ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को पत्र लिखकर कहा है कि वह कथित शराब नीति घोटाले के संबंध में पूछताछ के लिए सोमवार को सीबीआई के समक्ष उपस्थित नहीं हो सकेंगी।

विज्ञापन
BRS leader K Kavitha not appear before CBI in Delhi excise policy scam case
K Kavitha - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पार्टी की नेता के. कविता कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई के समक्ष पेश नहीं होंगी। उन्होंने रविवार को जांच एजेंसी से आगामी संसदीय चुनावों का हवाला देते हुए नोटिस को स्थगित करने का अनुरोध किया। दिल्ली शराब नीति घोटाले की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए कविता को सोमवार को सीबीआई मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन


तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को पत्र लिखकर कहा है कि वह कथित शराब नीति घोटाले के संबंध में पूछताछ के लिए सोमवार को सीबीआई के समक्ष उपस्थित नहीं हो सकेंगी। उन्होंने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों और सुप्रीम कोर्ट में लंबित एक याचिका का हवाला दिया है।
विज्ञापन


वर्चुअल माध्यम से प्रश्न का उत्तर देने को तैयार
बता दें कि बीआरएस एमएलसी कविता को सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत नोटिस जारी कर सीबीआई के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था। यह नोटिस ऐसे व्यक्ति को जारी किया जाता है, जिस पर संज्ञेय अपराध में शामिल होने का संदेह हो। कविता ने कहा, 'कोई तर्क, कारण समझ नहीं आ रहा है कि कैसे, क्यों और किन परिस्थितियों में आपने सीआरपीसी की धारा 41ए का सहारा लिया है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हो तो पूर्व सूचना के साथ वह किसी भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए वर्चुअल माध्यम से पेश हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, मैं आपसे सबसे पहले नोटिस को रद्द करने या वापस लेने का अनुरोध करती हूं क्योंकि ऐसा लगता है कि यह सीआरपीसी की धारा 41ए का इस्तेमाल करके भेजा गया है, जबकि धारा 160 के तहत भेजे गए पहले नोटिस के बारे में मुझे जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed