{"_id":"64991497f74ea1a92a0439b5","slug":"brs-kt-ramarao-target-opposition-unity-meeting-in-patna-target-bjp-congress-2024-lok-sabha-election-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Opposition Alliance: 'पीएम पद की लालसा में हो रहे इकट्ठा', बीआरएस नेता ने विपक्षी एकता की खोली पोल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Opposition Alliance: 'पीएम पद की लालसा में हो रहे इकट्ठा', बीआरएस नेता ने विपक्षी एकता की खोली पोल
Mon, 26 Jun 2023 10:54 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 26 Jun 2023 10:54 AM IST
सार
बीआरएस नेता ने कहा कि आपको किसी के खिलाफ नहीं बल्कि किसी वजह से इकट्ठा होना चाहिए। लेकिन वह वजह क्या है, किसी को भी इसके बारे में नहीं पता है।
विज्ञापन
बीआरएस नेता केटी रामाराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीती 23 जून को बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी पार्टियों की बैठक हुई, जिसमें 2024 के लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ने की बात कही गई। हालांकि अब भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने विपक्षी एकता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और तेलंगाना सरकार के मंत्री केटी रामाराव ने परोक्ष रूप से कहा है कि विपक्षी पार्टियां पद की लालसा में एकजुट हो रही हैं।
विपक्षी एकता की खोली पोल
केटी रामाराव ने एक इंटरव्यू के दौरान विपक्षी एकता की पोल खोलते हुए कहा कि 'राजनीतिक लड़ाई सिद्धांतों के आधार पर होनी चाहिए। दुर्भाग्य से हम इससे भटक रहे हैं। हम देख रहे हैं कि किसी से घबराकर और उसे पद से हटाकर किसी और को बैठाने के लिए ये सब हो रहा है। लेकिन एजेंडा ये नहीं होना चाहिए। देश की आधारभूत प्राथमिकताओं और लोगों की भलाई के आधार पर एजेंडा होना चाहिए।'
तीसरा मोर्चा बनाने की कोशिश में बीआरएस
बीआरएस नेता ने कहा कि आपको किसी के खिलाफ नहीं बल्कि किसी वजह से इकट्ठा होना चाहिए। लेकिन वह वजह क्या है किसी को भी इसके बारे में नहीं पता है। बता दें कि पटना में हुई विपक्ष की बैठक से बीआरएस ने दूरी बनाकर रखी। बीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव भाजपा और कांग्रेस से अलग तीसरा मोर्चा बनाने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- विपक्ष: कांग्रेस को बड़े दिल के साथ उठाना होगा घाटा; सात राज्यों में क्षेत्रीय दलों के रहमोकरम पर होगी पार्टी
कांग्रेस और भाजपा पर साधा निशाना
केटी रामाराव ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 'कांग्रेस ने देश पर 50 साल राज किया है और भाजपा ने 15 साल, अगर दोनों पार्टियों ने ठीक तरह से काम किया होता तो आज ऐसे हालात नहीं होते। देश के पिछड़ेपन के लिए दोनों पार्टियां जिम्मेदार हैं।' बीआरएस नेता ने कहा कि 'आज देश में सबसे अहम रोजगार, किसानों की संपन्नता, सिंचाई और ग्रामीण आजीविका है। ये चीजें अहम हैं ना कि हिजाब या हलाल या धर्म को लेकर बकवास।'
ये भी पढ़ें- Khabron Ke Khiladi: 'यह शादी से पहले का रोका है, जिसमें कुछ फूफा नाराज हैं', विपक्षी बैठक पर विश्लेषकों की राय

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन