{"_id":"577ed89e4f1c1b93477fb49d","slug":"brother-shot-to-his-sister-on-eid","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ईद पर भाई ने मारी बहन को गोली, लॉकेट ने बचाई जान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ईद पर भाई ने मारी बहन को गोली, लॉकेट ने बचाई जान
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 08 Jul 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
मेरठ के गंगानगर में ईद के मौके पर बहन की ससुराल पहुंचे भाई ने ईदी देने के बजाय बहन को गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली बहन के गले में पड़े लॉकेट से टकराकर फिसल गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई और मायके वाले फरार हो गए। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पति द्वारा दी गई तहरीर पर इंचौली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार इंचौली गांव के तेली मोहल्ला में अमीरूद्दीन का परिवार रहता है। अमरूद्दीन की पुत्री शबनम (35) का निकाह करीब चार वर्ष पूर्व लखीपुरा निवासी इरफान पुत्र शौकत से हुआ था। करीब एक साल पहले पारिवारिक विवाद के चलते दोनों के बीच तलाक हो गया था। कुछ दिनों पहले शबनम का इंचौली के कुरैशियान मोहल्ला निवासी अनीस से संपर्क हुआ और दोनों ने निकाह कर लिया।
विज्ञापन
अनीस भी शादीशुदा है और उसके नौ बच्चे हैं। शादी के बाद भी शबनम कुछ दिन मायके में रही। यह निकाह शबनम के भाई नदीम और मायके वालों को नागवार गुजरा था। जिसके चलते करीब एक सप्ताह पहले अनीस शबनम को अपने घर ले गया।
विज्ञापन
Trending Videos
इस तरह से वारदात को दिया अंजाम
बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे घर के सभी सदस्य ईद की नमाज पढ़ने चले गए। शबनम की मानें तो पहले उसकी मां सकोरी घर आई और कुछ देर रुकने के बाद चली गई। वहीं, अनीस का आरोप है कि उसके दस मिनट बाद ही नदीम अपनी मां और छोटे भाई नसीम के अलावा अपने साले सलमान निवासी किठौर के साथ वहां पहुंच गया। गालीगलौज करते हुए शबनम पर गोली चला दी। पहली गोली में वह बच गई तो नदीम ने फिर से उस पर नजदीक से गोली चलाई।
गोली शबनम के गले में पड़े लॉकेट से टकराकर फिसल गई। और वह नीचे गिर गई। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। सूचना पर कार्यवाहक एसओ इंचौली उमेश चंद पचौरी मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से शबनम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ के अनुसार अनीस की तहरीर पर नदीम, नसीम पुत्र अमरीरूद्दीन, सकोरी पत्नी अमरूद्दीन और सलमान के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज कर लिया है।
बृहस्पतिवार को अनीस के परिवार के लोग ईद की नमाज पढ़ने गए थे। शबनम घर पर अकेली थी। जिसका फायदा उठाकर आरोपी घर में जा घुसे और गोली चला दी। ग्रामीणों ने बताया कि नमाज खत्म होने पर जब वे गांव लौट रहे थे तो आरोपी तेजी से बाइक से गांव से निकल रहे थे। बाद में घटना का पता चला।