{"_id":"629ec6975be9b62f86447544","slug":"british-woman-raped-at-goa-beach-police-detained-a-local-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa Beach: गोवा में समुद्र तट पर ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa Beach: गोवा में समुद्र तट पर ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tue, 07 Jun 2022 09:08 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 07 Jun 2022 09:08 AM IST
सार
अपने पति के साथ गोवा की यात्रा पर आई ब्रिटिश महिला ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा पुलिस ने सोमवार को उत्तरी गोवा स्थित आरामबोल समुद्र तट के पास एक ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 32 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ब्रिटिश महिला ने आरोप लगाया है कि स्थानीय निवासी जोएल विंसेंट डिसूजा ने दो जून को समुद्र तट पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पति के साथ गोवा घूमने आई थी ब्रिटिश महिला
ब्रिटिश महिला ने कहा कि वह पति के साथ गोवा घूमने आई थी और समुद्र के आसपास के इलाके के होटल में ठहरी थी। लेकिन शाम में उसे समुद्र किनारे घूमने का मन किया तो वह चली आई और उसके पति वहीं होटल में ठहरे थे। समुद्र तट पर आराम करने के दौरान ही युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
अपने पति के साथ गोवा दौरे पर आई पीड़िता ने सोमवार शाम को ही पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारी ने कहा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन