{"_id":"6001b42d9412e40c6d524353","slug":"british-strain-newly-infected-corona-numbers-in-india-rise-to-114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश स्ट्रेन: भारत में कोरोना के नए रूप से संक्रमितों संख्या बढ़कर 114 ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ब्रिटिश स्ट्रेन: भारत में कोरोना के नए रूप से संक्रमितों संख्या बढ़कर 114
Fri, 15 Jan 2021 08:56 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 15 Jan 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
new Corona strain
- फोटो : iStock
ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमितों की संख्या भारत में भी बढ़ती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत में नए स्वरूप से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 114 हो गई है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और राज्यों को नियमित परामर्श जारी किया जा रहा है। देश में कोरोना वायरस के ब्रिटेन में मिले नए स्वरूप से संक्रमित लोगों की कुल संख्या इस समय 114 है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने इससे पहले कहा था कि इन सभी लोगों को संबंधित राज्य सरकारों द्वारा तय स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों में एकल कक्ष पृथक-वास में रखा गया है। इन लोगों के करीबी संपर्क में आए लोगों को भी पृथक रखा जा रहा है और इनके संपर्क में आए सभी लोगों का पता लगाया जा रहा है जिनमें सह-यात्री, परिवार के सदस्य तथा अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा कि इसके साथ ही अन्य नमूनों की भी ‘जीनोम सीक्वेंसिंग’ जारी है। इसने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और निगरानी, रोकथाम तथा जांच के सिलसिले में राज्यों को नियमित रूप से परामर्श जारी किया जा रहा है और नमूने ‘इंडियन सार्स-कोव2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम’ प्रयोगशालाओं में भेज जा रहे हैं।