{"_id":"624bc0b3c5b14d0890378dcf","slug":"british-prime-minister-boris-johnson-expected-to-visit-india-focus-on-strengthening-bilateral-ties","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्विपक्षीय रिश्ते: अप्रैल के अंत तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री आ सकते हैं भारत, मुक्त व्यापार समझौते पर हो सकती है बातचीत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
द्विपक्षीय रिश्ते: अप्रैल के अंत तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री आ सकते हैं भारत, मुक्त व्यापार समझौते पर हो सकती है बातचीत
Tue, 05 Apr 2022 09:38 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 05 Apr 2022 09:38 AM IST
सार
पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बोरिस जॉनसन के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। इस दौरान ही व्यक्तिगत बैठक की भी चर्चा हुई थी। हालांकि, अभी तक डाउनिंग स्ट्रीट की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बोरिस जॉनसन
- फोटो : एएनआई
विस्तार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस महीने के अंत तक भारत का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए मुक्त व्यापार समझौते पर भी बातचीत हो सकती है। जॉनसन की यह पहली भारत यात्रा होगी। इससे पहले दो बार उनकी भारत यात्रा की योजना बनी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे रद्द करना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री 22 अप्रैल के आसपास भारत की यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
दरअसल, गणतंत्र दिवस पर जॉनसन मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे, लेकिन मौजूदा कोरोना महामारी के कारण उनकी यात्रा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद अप्रैल, 2021 में भी उनकी भारत यात्रा प्रस्तावित थी। हालांकि, दूसरी लहर के कारण इसे रद्द करना पड़ा था।
विज्ञापन
फोन पर हुई थी जॉनसन व पीएम मोदी की बातचीत
जानकारी के मुताबिक, पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बोरिस जॉनसन के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। इस दौरान ही व्यक्तिगत बैठक की भी चर्चा हुई थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच व्यापार, सुरक्षा और संबंधों को बढ़ावा देने पर सहमति बनी थी। हालांकि, अभी तक डाउनिंग स्ट्रीट की ओर से अभी तक प्रधानमंत्री जॉनसन की भारत यात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
यूक्रेन संकट पर हो सकती है बातचीत
जॉनसन की भारत यात्रा के दौरान यूक्रेन संकट पर भी बातचीत हो सकती है। दरअसल, अमेरिका के बाद ब्रिटेन ही है, जिसने रूस पर कड़े प्रतिबंध लागू किए हैं। पिछले दिनों ब्रिटेन की विदेश सचिव ने भी भारत यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि ब्रिटेन संप्रभु देशों के निर्णयों में कोई दखल नहीं देगा।