फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   British national detained for entering Jagannath temple, assaulting cops

Odisha: जगन्नाथ मंदिर से हिरासत में लिया गया ब्रिटिश नागरिक, पुलिस की टीम पर हमला करने का आरोप

Sun, 31 Mar 2024 03:28 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 31 Mar 2024 03:28 PM IST
सार

ओडिशा के पुरी में ब्रिटिश नागरिक को हिरासत में लिया गया है। उस पर आरोप है कि उसने जगन्नाथ मंदिर में अवैध तरीके से प्रवेश किया और पुलिस टीम पर हमला किया। 

विज्ञापन
British national detained for entering Jagannath temple, assaulting cops
ओडिशा पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : PTI

विस्तार

ओडिशा पुलिस ने एक ब्रिटिश नागरिक को हिरासत में लिया है। उस पर आरोप है कि पहले उसने जगन्नाथ मंदिर में अनाधिकृत तरीके से प्रवेश किया। जब पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस की टीम पर ही हमला कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया। रविवार को एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


मंदिर में कैसे घुसा थॉमस?
पुलिस ने बताया कि विदेशी पर्यटक की पहचान थॉमस क्रेग शेल्डन के रूप में की गई है। थॉमस दक्षिण लंदन के वंड्सवर्थ का रहने वाला है। आपको बता दें कि 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित हैं। इसके बाद भी थॉमस ने मंदिर में प्रवेश किया। जब पुलिस कर्मियों ने उसे रोका और मंदिर परिसर छोड़ने के लिए कहा तो  थॉमस ने कथित तौर पर पुलिस पर हमला कर दिया। पुरी के डीएसपी सिटी प्रशांत कुमार साहू ने कहा कि हमने विदेशी पर्यटक को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।  
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं 
इससे पहले 23 मार्च को पोलैंड की एक महिला को मंदिर में प्रवेश करने पर हिरासत में लिया गया था। इसके ठीक एक हफ्ते बाद ब्रिटिश नागरिक थॉमस को हिरासत में लिया गया है। इससे पहले 3 मार्च को कुछ बांग्लादेशी नागरिकों को मंदिर में प्रवेश करते समय पकड़ा गया था। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed