फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   British Muslim makes a fortune from a “second wife” matchmaking site

एक से अधिक बीवी चाहिए तो करिए इन वेबसाइटस पर लॉग-इन

Sun, 25 Sep 2016 02:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Sep 2016 02:34 PM IST
विज्ञापन
British Muslim makes a fortune from a “second wife” matchmaking site
पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश उद्यमी 33 वर्षीय आजाद चायवाला ने एक से ज्यादा शादी करने वाले लोगों के मदद के लिए वेबसाइट बनाई है। बहुविवाह के इच्छुक लोगों के लिए यह अपने प्रकार की अनेखी वेबसाइट है। चायवाला ने खासतौर पर मुस्लिमों को ध्यान में साल 2014 में SecondWife.com और इसके बाद Polygamy.com बनाई है।
विज्ञापन


चायवाला वेबसाइट-इंटरनेट से जुड़े कारोबारी हैं। उन्होंने करीब एक दर्जन वेबसाइटें बनाई हैं जिनपर करीब पांच करोड़ विजिटर्स हर महीने आते हैं। पाकिस्तानी मूल के चायवाला ने जब इंटरनेट की मदद से दूसरी बीवी खोजने की कोशिश की तो उन्होंने निराशा हाथ लगी। फिर उन्होंने दूसरी बीवी तलाश करने वालों के लिए एक वेबसाइट बनाने का विचार किया।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चायवाला ने बताया कि अब इन वेबसाइट्स के हजारों सदस्य बन चुके हैं। हालांकि ब्रिटेन और अमेरिका में दो शादी करना अपराध है लेकिन ज्यादातर रजिस्टर्ड यूजर्स इन देशों के ही हैं। लेकिन भारत, पाकिस्तान या एशिया और अफ्रीका के अन्य देशों के कुछ लोग भी इसमें लॉग इन करते हैं, जहां दो शादी करने को कानूनी हैसियत हासिल है। हालांकि उनको यह पता नहीं है कि उनकी साइटों की मदद से कितने बहुविवाह हुए हैं, लेकिन चायवाला ने बताया कि उनको 100 से ज्यादा पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें लोगों ने बहुविवाह में मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मैं कहता हूं कि दो या तीन शादी करो, लेकिन अपनी पत्नियों के प्रति वफादार रहो'

British Muslim makes a fortune from a “second wife” matchmaking site
आजाद चायवाला - फोटो : facebook
चायवाला संकीर्णता, वेश्यावृत्ति, तलाक और परिवारों को बर्बाद होने से बचाने के लिए बहुविवाह को अच्छा मानते हैं। चायवाला बहुविवाह के बारे में लोगों की धारणा बदलना चाहते हैं। वह बहुविवाह की आलोचना को यह कहकर खारिज कर देते हैं कि यह अनैतिक संबंधों और वन नाइट स्टैंड से बेहतर है। उन्होंने बताया, 'मैं कहता हूं कि दो या तीन शादी करो, लेकिन अपनी पत्नियों के प्रति वफादार रहो।' 

इस साइट पर प्रोफाइल बनाने के लिए कोई चार्ज नहीं लगता है। लेकिन, प्रोफाइल फोटो ब्राउज करने के लिए मेंबरशिप लेनी पड़ेगी जिसकी एक महीने की फीस 20 डॉलर यानी 1,340 रुपये या तीन महीने की फीस 45 डॉलर या 3,016 रुपये है।

SecondWife.com पर तीन चौथाई यूजर्स पुरुष है लेकिन Polygamy.com पर ज्यादातर महिलाओं ने अपनी प्रोफाइल पोस्ट की है। उनका अनुमान है कि ज्यादातर महिलाएं फुलटाइम पति नहीं चाहती हैं या पहले से विवाहित पुरुष को वे प्लस पॉइंट मानती हैं। उन्होंने कहा, 'हो सकता है महिलाएं यह सोचती हों कि एक आदमी जो पहले से एक पत्नी का ध्यान रख रहा है, शायद वह उसका भी बहुत अच्छे से ध्यान रखेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed