{"_id":"63ef61859813fd86ae0b71dc","slug":"british-house-of-lords-lord-rami-ranger-angry-over-bbc-documentry-issue-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"BBC Issue: 'मोदी और भारत की सफलता कुछ लोगों को रास नहीं आ रही', बीबीसी मामले पर भड़के ब्रिटिश सांसद लॉर्ड रामी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BBC Issue: 'मोदी और भारत की सफलता कुछ लोगों को रास नहीं आ रही', बीबीसी मामले पर भड़के ब्रिटिश सांसद लॉर्ड रामी
Fri, 17 Feb 2023 04:49 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 17 Feb 2023 04:49 PM IST
सार
ब्रिटिश सांसद रामी रेंजर ने कहा कि बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री न केवल दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के दो बार लोकतांत्रिक रूप से चुने गए पीएम का अपमान करती है, बल्कि न्यायपालिका और संसद का भी अपमान करती है।
विज्ञापन
ब्रिटिश संसद लॉर्ड रामी रेंजर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन की संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स के प्रमुख सदस्य लॉर्ड रामी रेंजर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज को लेकर बीबीसी(BBC)के खिलाफ एक बार फिर से जोरदार हमला बोला है। रामी रेंजर ने कहा कि बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री दुर्भाग्यपूर्ण, गलत समय पर और गलत सूचना देने वाली है, जो कुछ मुट्ठी भर लोगों पर आधारित है जो कि मोदी विरोधी हैं। उनके पास पीएम मोदी को बदनाम करने के अलावा कोई काम नहीं है। लेकिन बीबीसी के झूठे प्रोपेगैंडा के बावजूद पीएम मोदी ही सही साबित हुए और दो बार जीतकर आए।
विज्ञापन
मोदी और भारत की सफलता इन लोगों को रास नहीं आ रही
लॉर्ड रामी रेंजर ने कहा कि मोदी और भारत की सफलता इन लोगों को रास नहीं आ रही है। इस बार वह भारत नहीं हैं इसलिए कड़ी प्रतिक्रिया हुई। बीबीसी को दो महान देशों के संबंधों के बीच के कार्यों में बाधा नहीं डालनी चाहिए। हम बहुत कुछ साझा करते हैं और किसी और की तुलना में एक दूसरे के बहुत करीब हैं।
विज्ञापन
डॉक्यूमेंट्री में क्या है, जिस पर विवाद हो रहा है?
ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर बीबीसी ने India: The Modi Question शीर्षक से दो पार्ट में एक नई सीरीज बनाई है। इसमें पीएम मोदी के शुरुआती दौर के राजनीतिक सफर पर बातें की गईं हैं। वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ उनके जुड़ाव, भाजपा में बढ़ते कद और गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति की चर्चा भी इसमें की गई है। मोदी के मुख्यमंत्री रहते गुजरात में हुए दंगों का भी इसमें जिक्र है। इस हिस्से में गुजरात दंगों में पीएम मोदी की कथित भूमिका की बात कही गई है। इसी को लेकर विवाद हो रहा है।
विज्ञापन
PM मोदी पर बनी BBC डॉक्यूमेंट्री को सरकार ने किया बैन
भारत सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस वीडियो को यूट्यूब और ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है जिसमें उनकी आलोचना की गई है। यह वीडियो BBC की एक डॉक्यूमेंट्री का क्लिप है। दरअसल बीबीसी ने India: The Modi Question नाम के एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है जिसके पहले एपिसोड का एक क्लिप वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने वीडियो को ब्लॉक करने के लिए यूट्यूब और ट्विटर को आदेश दिया है। इस वीडियो को लेकर करीब 50 ट्वीट किए गए हैं, उन्हें भी ब्लॉक कर दिया गया है। यह आदेश IT Rules 2021 की आपात शक्तियों के तहत दिया गया है। यह डॉक्यूमेंट्री गुजरात दंगा 2002 पर आधारित है। इस वायरल हो रहे वीडियो को पीएम मोदी के खिलाफ प्रोपेगेंडा बताया गया है।