फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   British couple booked India special train for honeymoon

हनीमून मनाने के लिए ब्रिटिश युगल ने बुक कराई भारत की विशेष ट्रेन

Sat, 01 Sep 2018 03:24 PM IST
भाषा, कोयंबटूर
भाषा, कोयंबटूर Updated Sat, 01 Sep 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
British couple booked India special train for honeymoon

दक्षिण रेलवे द्वारा शुरू की गई एक विशेष ट्रेन को नवविवाहित ब्रिटिश युगल ने अपना हनीमून मनाने के लिए बुक कराया है। इस दंपति ने नीलगिरी की वादियों में अपने हनीमून के लिए मेत्तुपलयम से उधगमंडलम के बीच सफर के लिए पूरी ट्रेन बुक कराई थी। 

विज्ञापन


रेलवे सूत्रों ने बताया कि हाल में विवाह के बंधन में बंधने वाले ग्राहम विलियम्स लिन (30) और सिल्विया प्लासिक (27) ने नीलगिरी की खूबसूरत पहाड़ियों में ट्रेन के सफर के लिए करीब तीन लाख रूपए खर्च किए। युगल ने इंडियन रेलवे केटरिेंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन की वेबसाइट के जरिए पूरी ट्रेन बुक की। 
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड ने पर्वतीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सलेम रेल संभाग की नीलगिरी पर्वतीय रेलवे खंड में विशेष ट्रेन संचालित करने की अनुमति दी थी। इस विशेष ट्रेन में 120 यात्रियों के बैठने की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि युगल इस चार्टर सेवा का लाभ उठाने वाले पहले यात्री बने हैं। शुक्रवार को मेत्तुपलयम और कून्नूर में स्टेशन प्रबंधकों ने युगल का उत्साह से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि ट्रेन सुबह 9.10 बजे मेत्तुपलयम से चली थी और दोपहर 2.40 बजे ऊटी पहुंची थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed