{"_id":"5923ce1a4f1c1b5d1e53637f","slug":"bride-looted-family-by-giving-intoxicated-milk","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला दूध पिलाकर लाखों लूट ले गई दुल्हन ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नशीला दूध पिलाकर लाखों लूट ले गई दुल्हन
Amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
Updated Tue, 23 May 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन पहले शादी होकर ससुराल आई नई नवेली दुल्हन बेहद शातिर निकली। दुल्हन ने रविवार रात दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर घर के सभी लोगों को पिला दिया। कुछ देर बाद जब सभी लोग बेहोश हो गए तो घर में रखे लाखों के जेवरात, हजारों की नकदी और महंगे मोबाइल फोन लेकर दुल्हन चंपत हो गई। बेहोशी की हालत में परिवार के सदस्यों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव गढ़ी नंदराम के 35 वर्षीय केहरी सिंह पेशे से किसान हैं। उनकी पहली पत्नी काफी बीमार रहती हैं और घर का कामकाज नहीं कर पातीं। लिहाजा कुछ रोज पहले उन्होंने नई शादी रचा ली। शादी के बाद सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था। रविवार की शाम को नई दुल्हन ने सभी के लिए खाना भी पकाया और फिर रात को दूध भी गर्म किया।
इसी दौरान उसने कोई नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे केहरी सिंह के अलावा उनके भाई ओमप्रकाश, मां सफेदी देवी, भांजा श्यामू बेहोश हो गए। नई दुल्हन तभी से लापता है और घर में रखे जेवरात, नकदी और फोन गायब हैं, इसलिए शक उसी पर जा रहा है। ग्रामीणों ने सोमवार सुबह परिवार के बेसुध सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया और थाना हाथरस गेट पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
नई दुल्हन का सही नाम-पता किसी को मालूम नहीं है। शादी कहां हुई और बिचौलिया कौन था, इसका जानकारी भी गांव के लोगों को नहीं है। परिवार के लोगों का कहना है कि केहरी सिंह महिला को सुमन कहकर बुलाते थे और वह खुद को फीरोजाबाद का बताती थी। अब केहरी सिंह के होश में आने पर ही दुल्हन की सच्चाई का पता चल सकेगा।
कोतवाली हाथरस गेट के एसएसआई रामावतार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। लोगों के होश में आने पर उनसे पूछताछ की जाएगी। मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया जाएगा।