{"_id":"622b8031ae979028773bc9b1","slug":"bridal-make-up-artist-booked-for-allegedly-molesting-clients-in-kochi-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच्चि: पुलिस ने ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट के खिलाफ दर्ज किया मामला, ग्राहकों से छेड़-छाड़ करने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोच्चि: पुलिस ने ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट के खिलाफ दर्ज किया मामला, ग्राहकों से छेड़-छाड़ करने का आरोप
Fri, 11 Mar 2022 10:30 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:30 PM IST
सार
हाल ही में एक ग्राहक से दुष्कर्म करने के आरोप में शहर के एक टैटू आर्टिस्ट को गिरफ्तार किया गया था। अब ऐसी ही हरकतें करने वाले एक ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Police
- फोटो : Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एक ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट के खिलाफ कोच्चि में मामला दर्ज किया गया है। यह मेकअप आर्टिस्ट कथित तौर पर अपने ग्राहकों से छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने बताया कि तीन महिलाओं की ओर से शिकायत मिलन के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
कोच्चि पुलिस आयुक्त सीएच नागराजू ने बताया कि दो घटनाएं साल 2015 की और एक घटना 2021 की है। यहां के एक टैटू स्टूडियो में हुई एक घटना सामने आने के बाद सभी तीनों महिलाओं ने आरोपी के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला लिया। महिलाओं ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया और पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महिलाओं ने अपनी-अपनी शादी में आरोपी को काम पर रखा था। लेकिन उस दिन दबाव के चलते वह शिकायत नहीं दर्ज करा पाई तीं। जब टैटू स्टूडियो की घटना सामने आई तब तीनों महिलाओं ने साहस जुटाया और शिकायत करने के लिए आगे आईं।
विज्ञापन
पुलिस को शक है कि आरोपी अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट आने के बाद देश छोड़कर बाग गया है। नागराजू ने कहा कि अगर जरूरत होगी को उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया जाएगा। कुछ दिन पहले यहां एक टैटू आर्टिस्ट को एक ग्राहक के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।