केरल के मंदिर में शौचालय के बाहर लगा ‘केवल ब्राह्मणों के लिए’ का बोर्ड, विवाद होने पर हटाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के त्रिशूर में स्थित एक मंदिर हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, मंदिर के मुख्य परिसर के बाहर ‘केवल ब्राह्मणों के लिए शौचालय’ लिखी तस्वीर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर वायरल होने लगी। इसके बाद प्रबंधन द्वारा साइनबोर्ड को हटा दिया गया है।
कुट्टुमुक्कू महादेव मंदिर में तीन शौचालयों के साइनबोर्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें ‘पुरुष’, ‘महिला’ और ‘ब्राह्मण’ लिखा हुआ है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे अनैतिक कार्य बताया जिससे प्रगतिशील राज्य का नाम खराब होगा। बहरहाल मंदिर के अधिकारियों ने कहा कि शौचालय मुख्य परिसर के बाहर स्थित हैं और साइनबोर्ड उनके संज्ञान में अब आया है।
मंदिर समिति के अधिकारी कन्नन ने कहा कि बोर्ड करीब दो दशक पहले लगा और इसके खिलाफ अभी तक किसी ने शिकायत नहीं की। उन्होंने कहा कि उस शौचालय का इस्तेमाल पुजारी और मंदिर के अन्य कर्मचारी करते थे। हमने उस बोर्ड को भी नहीं देखा... हमें जैसे ही इसके बारे में पता चला, हमने इसे हटा दिया और ‘केवल कर्मचारियों के लिए’ बोर्ड लगा दिया।
कन्नन ने कहा कि मंदिर और इसका प्रबंधन किसी भी तरह की अनैतिक प्रथा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि मंदिर और इसका प्रशासन हमेशा से अनैतिक रीति रिवाजों के खिलाफ रहा है।
मंदिर समिति के अधिकारी ने कहा कि वे उस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी उपायों करने की योजना बना रहे थे जिसने सोशल मीडिया पर शौचालय की तस्वीर पोस्ट की थी। हाल ही में मंदिर में एक कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने इसकी फोटो लेकर सोशल मीडिया पर साझा की थी।
नियमों के उल्लंघन पर केरल के दो न्यूज चैनलों के प्रसारण पर 48 घंटे की रोक
केंद्र सरकार ने केरल के दो न्यूज चैनलों मीडियावन और एशियानेट के प्रसारण पर 48 घंटे की रोक लगा दी है। यह पाबंदी शुक्रवार रात 7.30 से 8 मार्च रात 7.30 बजे तक लागू रहेगी। सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई दिल्ली में हुए दंगों की कवरेज के दौरान ब्रॉडकास्ट के नियमों के उल्लंघन के चलते की गई है।