फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arundhati Maitreyi Scheme : marry with poor Brahmin and get three lakh rupees in Karnataka marriage scheme

गरीब ब्राह्मण से शादी करने पर लड़की को मिलेंगे तीन लाख रुपये, जाने कहां शुरू हुई यह योजना

Fri, 08 Jan 2021 10:37 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Fri, 08 Jan 2021 10:37 AM IST
विज्ञापन
Arundhati Maitreyi Scheme : marry with poor Brahmin and get three lakh rupees in Karnataka marriage scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कर्नाटक में ब्राह्मणों के उत्थान के लिए दो योजनाओं को पायलट प्रोजेक्ट के तहत लागू करने की तैयारी है। कर्नाटक में राज्य ब्राह्मण विकास बोर्ड ने गठन के एक साल बाद ही इन दोनों योजनाओं को मंजूरी दे दी गई है। इनके जरिये गरीब ब्राह्मण से शादी करने पर लड़की को सरकार की ओर से तीन लाख रुपये मिलेंगे। दूसरी योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं की शादी के लिए 25,000 रुपये दिए जाएंगे। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, अरुंधति और मैत्रेयी योजनाओं को राज्य में जल्द लागू कर दिया जाएगा। पहली योजना के तहत 25 ब्राह्मण महिलाओं को 3-3 लाख रुपये के फाइनेंशियल बॉन्ड दिए जाएंगे। यह पैसा उन ब्राह्मण महिलाओं को मिलेगा, जो आर्थिक रूप से कमजोर पुजारियों से शादी करेंगी। वहीं दूसरी योजना के तहत 550 महिलाओं को 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह पैसा उन्हें मिलेगा, जो अपने समुदाय के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में शादियां करेंगी।
विज्ञापन


भाजपा नेता और कर्नाटक राज्य ब्राह्मण विकास बोर्ड के अध्यक्ष एचएस सच्चिदानंद मूर्ति ने कहा कि ये योजनाएं कमजोर तबके के उत्थान के लिए लाईं गईं हैं। अरुंधति स्कीम में महिलाओं को 25 हजार रुपये और मैत्रेयी स्कीम में 3 लाख रुपये के बॉन्ड दिए जाएंगे। बताया गया है कि कर्नाटक की जनसंख्या करीब 6 करोड़ है, जिसमें से तीन प्रतिशत जनसंख्या ब्राह्मणों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना का लाभ लेने को साथ रहना आवश्यक
मैत्रेयी योजना के तहत गरीब ब्राह्मण पुजारी से शादी करने वाली 25 महिलाओं को जो तीन लाख रुपये के बॉन्ड मिलेंगे, वे उन्हें तीन साल तक इस्तेमाल कर सकते हैं। स्कीम में ऐसी व्यवस्था की गई है कि एक ही बार में पूरा का पूरा 3 लाख रुपया नहीं दिया जाएगा। इसे तीन सालों में दिया जाएगा, हर साल एक लाख रुपये मुहैया कराए जाएंगे ताकि इस योजना का गलत इस्तेमाल न हो सके। इन शादीशुदा जोड़ों को इस योजना का लाभ लेने के लिए तीन साल तक साथ रहना होगा।शाही के हर एक साल के अंत पर 1 लाख रुपये की इंस्टालमेंट जोड़े को दी जाएगी।

मूर्ति ने बताया कि शुरुआत में मैत्रेयी योजना ऐसी महिलाओं के लिए शुरू किए जाने की योजना थी, जो किसी बीपीएल ब्राह्मण किसान या बावर्ची या पुजारी से शादी करती। लेकिन राज्य का दौरा करने पर पता चला कि पुजारी वर्ग आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। इसलिए इस योजना को पुजारियो के फायदे के लिए चलाया जा रहा है।


होनहार छात्रों को भी मिलेगी मदद  
मूर्ति ने बताया कि शादी के अलावा गरीब ब्राह्मण छात्रों की मदद भी की जाएगी। यूपीएससी-प्री निकालने वाले छात्रों के लिए भी 14 करोड़ रुपये अलग रखे गए हैं। इस धनराशि को गरीब ब्राह्मण छात्रों की फीस, प्रशिक्षण और छात्रवृत्ति देने पर खर्च किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed