फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   boyfriend has more than 300 banners installed in the city for apology from girlfriend

गर्लफ्रेंड से माफी का अनोखा अंदाज, बॉयफ्रेंड ने शहर को 300 से अधिक बैनरों से पोता

Sat, 18 Aug 2018 08:31 PM IST
भाषा, पुणे
भाषा, पुणे Updated Sat, 18 Aug 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
boyfriend has more than 300 banners installed in the city for apology from girlfriend

महाराष्ट्र में पुणे के पास पिंपरी चिंचवड़ क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी महिला मित्र को परोक्ष रूप से झगड़े के बाद मनाने के लिए 300 से अधिक बैनर और होर्डिंग लगा दिये। पिंपरी चिंचवड क्षेत्र के निवासी जब शुक्रवार की सुबह उठे तो उन्होंने ऐसे कई पोस्टर लगे देखे जिन पर मोटे अक्षरों में लिखा था, ‘‘(लड़की का नाम), मैं माफी मांगता हूं’’ और उसके बगल में दिल का निशान भी बना था। ऐसे पोस्टर विशेष तौर पर मुख्य चौराहों पर लगे थे। 

विज्ञापन


हालांकि इसको लेकर 25 वर्षीय स्थानीय व्यापारी निलेश खेदकर मुश्किल में फंस सकता है क्योंकि वकड पुलिस ने पिंपरी चिंचवड नगर निगम से सम्पर्क करके उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। अवैध होर्डिंग और सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले नगर निगम ही देखता है। वकड पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कल होर्डिंग के बारे में सूचना मिलने के बाद मामले में जांच शुरू कर दी गई थी। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, ‘‘हम उस व्यक्ति के मित्र विलास शिंदे तक पहुंचे जिसने खेदकर की फ्लेक्स होर्डिंग के मुद्रण में मदद की थी। यद्यपि हमने उस खेदकर का भी पता लगा लिया जिसका दिमाग इसके पीछे था।’’ अधिकारी ने बताया कि उसने शिंदे ने बताया कि खेदकर माफी मांगना चाहता था और अपनी महिला मित्र से झगड़े के बाद सुलह करना चाहता था और इसलिए उसके दिमाग में यह विचार आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed