{"_id":"5c4c28bbbdec2229c12b81f0","slug":"boycott-of-republic-day-celebrations-in-mizoram-governor-addressed-almost-empty-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम में गणतंत्र दिवस समारोह का बहिष्कार, राज्यपाल ने किया लगभग खाली मैदान को संबोधित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिजोरम में गणतंत्र दिवस समारोह का बहिष्कार, राज्यपाल ने किया लगभग खाली मैदान को संबोधित
Sat, 26 Jan 2019 04:48 PM IST
Avdhesh Kumar
भाषा, आइजोल
भाषा, आइजोल
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 26 Jan 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिजोरम के राज्यपाल कुम्मानम राजशेखरन ने 70वें गणतंत्र दिवस के दिन यहां लगभग खाली पड़े मैदान में अपना संबोधन दिया। दरअसल, नागरिक (संशोधन) विधेयक के विरोध में संगठनों ने गणतंत्र दिवस के राज्यव्यापी बहिष्कार की घोषणा की थी जिसके बाद शनिवार को राष्ट्रीय पर्व में लोग शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि इस कार्यक्रम में आम लोग शामिल नहीं हुए। केवल मंत्री, विधायक और उच्च अधिकारियों ने ही इसमें शिरकत की। कार्यकम के बहिष्कार का आह्वान स्वयं सेवी संगठन कॉर्डिनेशन कमेटी ने किया था। यह नागरिक समाज एवं छात्र इकाइयों का संगठन है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य की सीमाओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाएंगे। साथ ही सीमाई क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के विकास के लिए कल्याणकारी योजनाओं को अहमियत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य को भारत का सर्वाधिक स्वच्छ राज्य बनाने की दिशा में काम करना जारी रखेगी।
विज्ञापन