फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Boy, girl of different faiths assaulted in Karnataka, police detained five accused

कर्नाटक: अलग-अलग धर्म के नाबालिग लड़के और लड़की के साथ मारपीट, पांच हिरासत में, पूछताछ जारी

Tue, 26 Oct 2021 12:33 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 26 Oct 2021 12:33 PM IST
सार

मारपीट की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आंध्र प्रदेश पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Boy, girl of different faiths assaulted in Karnataka, police detained five accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंध्र प्रदेश की सीमा से सटे कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में अलग-अलग धर्मों के एक लड़के और लड़की के साथ कथित मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आंध्र प्रदेश पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना 20 अक्तूबर को कर्नाटक की सीमा से लगे गौरीबिदनूर पुलिस थाने की सीमा में हुई, जब नाबालिग लड़की और लड़के को कुछ लोगों ने रोका और कथित रूप से परेशान किया। वीडियो में, पुरुषों के समूह को लड़के की पिटाई करते हुए देखा जा सकता है, जिससे उसकी आंखें सूज गई हैं।

विज्ञापन


पांचों आरोपियों की हुई काउंसलिंग
लड़का और लड़की राज्य के अनंतपुर जिले के हिंदूपुरम के मूल निवासी हैं। हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस ने पांचों लोगों की काउंसलिंग की। इस घटना पर अनंतपुर के एसपी डॉ फकीरप्पा ने कहा कि वीडियो में देखे गए सभी लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उक्त घटना 20 अक्टूबर को कर्नाटक के गौरीबिदनूर पीएस सीमा के अंतर्गत हुई। अनंतपुर के एसपी डॉ फकीरप्पा ने कहा कि आंध्र प्रदेश पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई के लिए मामले को कर्नाटक पुलिस को सौंप देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed