{"_id":"60e4c187c31a9a5ad5482f23","slug":"boy-from-gujarat-can-sing-national-anthem-in-91-countries-languages","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात : 18 वर्षीय किशोर गाकर सुना सकता है 91 देशों के राष्ट्रगान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात : 18 वर्षीय किशोर गाकर सुना सकता है 91 देशों के राष्ट्रगान
Wed, 07 Jul 2021 02:19 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वड़ोदरा
एजेंसी, वड़ोदरा
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 07 Jul 2021 02:19 AM IST
सार
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने कतर, सीरिया, थाईलैंड, यमन, न्यूजीलैंड सहित 69 देशों के राष्ट्रगान सुनाने में सक्षम होने के लिए एक प्रमाण पत्र से सम्मानित किया।
विज्ञापन
अमित मुले
- फोटो : YouTube grab
विस्तार
गुजरात के एक किशोर ने दावा किया है कि वह 91 देशों के राष्ट्रगान को दिल से गा सकता है। वडोदरा स्थित 18 वर्षीय अथर्व अमित मुले ने बताया, ‘मैंने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ब्रिटेन सहित 91 देशों के राष्ट्रगान को याद किया है।’
विज्ञापन
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने उन्हें 6 मार्च, 2021 को कतर, सीरिया, थाईलैंड, यमन, न्यूजीलैंड सहित 69 देशों के राष्ट्रगान सुनाने में सक्षम होने के लिए एक प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। अब तक मुले ने कुल 91 राष्ट्रगान याद करने का दावा किया है।
विज्ञापन
शास्त्रीय संगीत सीख रहे मुले ने कहा, ‘चूंकि हम वसुधैव कुटुम्बकम में विश्वास करते हैं, इसलिए मैंने सोचा कि मुझे अन्य देशों के राष्ट्रगानों को भी याद करना चाहिए।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मेरे परिवार के सदस्य शास्त्रीय संगीत का अभ्यास करते हैं। मैं कर्नाटक संगीत सीख रहा हूं। उत्सुकतावश विभिन्न देशों के संगीत को जानने के लिए विभिन्न देशों के राष्ट्रगान को सीखना शुरू किया था।