फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Both lives and livelihood will be considered as K'taka govt to decide on COVID curbs tomorrow: Minister

कर्नाटक सरकार ने कहा: लोगों की जिंदगी और आजीविका के मद्देनजर लगाए जाएंगे कोरोना प्रतिबंध 

Thu, 20 Jan 2022 04:16 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: Amit Mandal Updated Thu, 20 Jan 2022 04:16 PM IST
सार

फैसले में विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के नेताओं द्वारा प्रतिबंधों के बारे में जताई गई राय और केंद्र के दिशा-निर्देशों को भी ध्यान में रखा जाएगा।

विज्ञापन
Both lives and livelihood will be considered as K'taka govt to decide on COVID curbs tomorrow: Minister
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक सरकार द्वारा राज्य भर में लागू होने वाले कोविड-19 प्रतिबंधों के बारे में निर्णय लेने से एक दिन पहले राजस्व मंत्री आर अशोक ने गुरुवार को कहा कि किसी भी निर्णय पर पहुंचते समय लोगों के जीवन और आजीविका दोनों पर विचार किया जाएगा। यह स्पष्ट करते हुए कि प्रतिबंधों को लेकर सरकार में  कोई भ्रम नहीं है, मंत्री ने कहा कि निर्णय लेने से पहले सभी राजनीतिक दलों और कई संगठनों के नेताओं के विचारों को भी ध्यान में रखा जाएगा।

विज्ञापन


कल दोपहर को अहम बैठक
मंत्री ने कहा कि कोरोना दिशा-निर्देशों के संबंध में मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ कल दोपहर 1 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के नेताओं द्वारा प्रतिबंधों के बारे में जताई गई राय और केंद्र के दिशा-निर्देशों को भी ध्यान में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 15-20 जिले ऐसे हैं जहां मामले कम हैं, जबकि बेंगलुरु और मैसूर जैसे शहरों में मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


अशोक ने कहा कि लोगों के जीवन की रक्षा करते हुए सरकार को उनकी आजीविका के लिए भी सुविधा प्रदान करनी होगी, विशेष रूप से गरीब और दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों की, यह सब ध्यान में रखते हुए हम एक निर्णय पर पहुंचेंगे। मुझे विश्वास है कि मुख्यमंत्री ऐसा निर्णय लेंगे जो लोगों के लिए अच्छा होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को कहा था कि उनकी सरकार कोरोना प्रतिबंधों की समीक्षा करेगी, और शुक्रवार को सप्ताहांत कर्फ्यू सहित छूट के संबंध में निर्णय लेगी। मामलों में वृद्धि के साथ सरकार ने पिछले सप्ताह मौजूदा कोविड प्रतिबंधों जैसे रात के कर्फ्यू और सप्ताहांत के कर्फ्यू को जनवरी के अंत तक बढ़ाने का फैसला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed