{"_id":"67b8a65df79feed71b09d173","slug":"both-hands-intact-guideline-for-pursuing-mbbs-reeks-of-ableism-sc-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"SC: कोर्ट ने NMC के दिशानिर्देश पर उठाया सवाल, कहा- 'दोनों हाथ सही सलामत' की शर्त में आ रही पक्षपात की बू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
SC: कोर्ट ने NMC के दिशानिर्देश पर उठाया सवाल, कहा- 'दोनों हाथ सही सलामत' की शर्त में आ रही पक्षपात की बू
Fri, 21 Feb 2025 09:44 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 21 Feb 2025 09:44 PM IST
सार
SC: सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांग छात्रों के लिए एमबीबीएस में प्रवेश के लिए ‘दोनों हाथ सही सलामत’ की शर्त को अनुचित और असक्षम्य बताया। कोर्ट ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से इस शर्त को संशोधित करने के लिए नए दिशानिर्देश तैयार करने को कहा।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के दिशानिर्देशों में दिव्यांगता वाले छात्रों को एमबीबीएस पाठ्यक्रम करने के लिए ‘दोनों हाथ सही सलामत’ होने की अनिवार्यता ‘पूरी तरह से प्रतिगामी’ है और इसमें पक्षपात की बू आती है। जस्टिस बी.आर. गवई और जस्टिस के.वी. विश्वनाथन की पीठ ने पाया कि दिशानिर्देशों में तय किया गया है कि चिकित्सा पाठ्यक्रम में पात्रता के लिए ‘दोनों हाथ सही सलामत होना, उनमें संवेदना होना, पर्याप्त शक्ति होना’ आवश्यक है।
पीठ ने कहा, ‘दोनों हाथ सही सलामत होने’ का यह निर्देश संविधान के अनुच्छेद 41, दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में निहित सिद्धांतों और आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम (दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम, 2016) के लाभकारी प्रावधानों के बिल्कुल विपरीत है।’’
शीर्ष अदालत ने पिछले साल अक्टूबर में पारित अपने फैसले का हवाला दिया, जिसमें एनएमसी को एमबीबीएस पाठ्यक्रम के संबंध में अधिनियम के तहत निर्दिष्ट दिव्यांगता वाले छात्रों के प्रवेश के संबंध में 13 मई, 2019 के दिशानिर्देशों के स्थान पर संशोधित नियम और दिशानिर्देश जारी करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
उसने कहा कि फैसले के अनुसरण में, एनएमसी ने एक अन्य मामले में शीर्ष अदालत को आश्वासन दिया कि वह फैसले का अनुपालन करने के लिए विषय विशेषज्ञों की एक नई समिति का गठन करेगी। न्यायालय ने कहा, ‘हम इस मामले में 3 मार्च, 2025 को सुनवाई का निर्देश देते हैं ताकि इस बात पर विचार किया जा सके कि क्या राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने इस अदालत के निर्णयों के अनुसार संशोधित दिशानिर्देश तैयार किए हैं।’ इस बीच पीठ ने एनएमसी को निर्देश दिया कि मौजूदा स्थिति बताते हुए एक हलफनामा दाखिल किया जाए।
संबंधित वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन