फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   boss of militants arrested by NIA is hiding at Pakistan-Afghanistan border

पाक-अफगानिस्तान बॉर्डर पर छिपा है एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए गए आतंकियों का आका

Sat, 29 Dec 2018 02:15 AM IST
Gaurav Pandey पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Sat, 29 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
boss of militants arrested by NIA is hiding at Pakistan-Afghanistan border

इस्लामिक स्टेट (आईएस) से प्रभावित होकर आतंक की राह पर चलने वाले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (आईएनए) की गिरफ्त में आए हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम के आतंकियों का आका एक पाकिस्तानी है। उजेफा उर्फ हुजैफा नाम का यह आतंकी पाकिस्तान व अफगानिस्तान के बॉर्डर पर स्थित खुरासान में छिपा है। वह आईएस का बड़े स्तर का कमांडर है। गिरफ्तार आतंकियों ने पाकिस्तानी हैंडलर से जो चैटिंग की है, उससे पता लगा है कि आतंकी आईटीओ स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय और झंडेवालान स्थित आरआरएस कार्यालय की कई बार रेकी कर चुके हैं।

विज्ञापन


खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर कश्मीर आईएस के जिन आतंकियों को गिरफ्तार किया था, उनका हैंडलर आतंकी भी यही पाकिस्तानी था। वह भारत में धर्म विशेष के नाम पर युवाओं को बहकाकर आतंकी बना रहा है। आतंकी राह पर आए भारतीय युवाओं से वह उनकी क्षमता के बारे में पूछता है। फिर उसके हिसाब से उन्हें टारगेट देता है। विदेशी हैंडलर का उद्देश्य भारत में कुछ न कुछ आतंकी गतिविधि कराते रहना है, ताकि उसकी पहचान बनी रहे और आईएस में उसका कद बढ़ता रहे।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उजेफा से एनआईए द्वारा गिरफ्तार सभी आतंकी चैटिंग के जरिये बात करते थे। इनका सगरना सोहेल पाकिस्तानी हैंडलर से ज्यादा बात करता था। ये ज्यादातर बीबीएम ग्रुप पर बात करते थे। बीबीएम पर इन्होंने एक व्हाट्स एप ग्रुप बना रखा है। इसके अलावा, ये आपस में ईमो, टेलीग्राम और थीमा एप के जरिए बात करते थे।। कई एप में चैटिंग स्वत: ही डिलीट होती जाती है। इनके जरिये बात करने के लिए ये कई मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते थे। आईएस की रणनीति फिलहाल टारगेट किलिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द पूछताछ करेगी स्पेशल सेल की टीम

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम जल्द ही एनआईए द्वारा गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ करेगी, ताकि पता लग सके कि इनकी दिल्ली में क्या साजिश थी। ये दिल्ली में कहां-कहां आतंकी वारदात का मंसूबा बना रहे थे और दिल्ली में आरएसएस व भाजपा के कौन-कौन नेता इनके निशाने पर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed