फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Border Security Force: How did the sniffer female dog pregnant in BSF camp

Border Security Force: बीएसएफ कैंप में मौजूद खोजी फीमेल डॉग कैसे हुई प्रेग्नेंट? डिप्टी कमांडेंट कर रहे जांच

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Thu, 29 Dec 2022 05:17 PM IST
सार

Border Security Force: बीएसएफ सहित दूसरे केंद्रीय बलों में खोजी कुत्तों की ट्रेनिंग, ब्रीडिंग, टीकाकरण, डाइट और हेल्थ को लेकर विशेष एहतियात बरती जाती है। बाकायदा उनके ट्रेनर तैनात होते हैं। बहुत छोटे अंतराल पर उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच होती है...

विज्ञापन
Border Security Force: How did the sniffer female dog pregnant in BSF camp
Border Security Force: K9 Squad - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) के कैंप में मौजूद एक खोजी 'फीमेल डॉग' प्रेग्नेंट कैसे हो गई। इतना ही नहीं, उस 'फीमेल डॉग' ने बीएसएफ की बीओपी पर तीन बच्चे भी दे दिए। चूंकि यह सब नियमों के तहत नहीं था, इसलिए मामले की संक्षिप्त अदालती जांच कराने के आदेश जारी किए गए हैं। धनकगिरी, तुरा (मेघालय) स्थित, बीएसएफ की 170वीं बटालियन के कमांडेंट ने डिप्टी कमांडेंट अजीत सिंह को मामले की जांच सौंपी है। उन्हें बीएसएफ के क्षेत्रीय मुख्यालय शिलॉन्ग में 30 दिसंबर तक जांच रिपोर्ट पेश करनी है।

विज्ञापन

सुरक्षा घेरे में रहते हैं बीएसएफ के खोजी कुत्ते

बीएसएफ सहित दूसरे केंद्रीय बलों में खोजी कुत्तों की ट्रेनिंग, ब्रीडिंग, टीकाकरण, डाइट और हेल्थ को लेकर विशेष एहतियात बरती जाती है। बाकायदा उनके ट्रेनर तैनात होते हैं। बहुत छोटे अंतराल पर उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच होती है। बीएसएफ कैंप, बीओपी या अन्य किसी ड्यूटी पर तैनात खोजी कुत्तों को नजरों से ओझल नहीं होने दिया जाता। अगर वे कैंप या बीओपी पर हैं, तो वहां सुरक्षा घेरा रहता है। कोई भी बाहरी कुत्ता यानी स्ट्रीट डॉग, कैंप में प्रवेश नहीं कर सकता। अब यहां पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि लेलसी 'फीमेल डॉग' आखिर कैसे प्रेगनेंट हो गई। लेलसी 43वीं बटालियन में थी और उसने 5 दिसंबर को 'बीओपी' बाघमारा पर तीन बच्चों को जन्म दे दिया। इस घटना के बाद बीएसएफ धनकगिरी, तुरा (मेघालय) के कमांडेंट ने मामले की संक्षिप्त अदालती जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया गया है कि जब लेलसी, बीएसएफ सुरक्षा में थी, तो वह कैसे प्रेगनेंट हो गई। जांच के दौरान बीएसएफ रूल 173 (8) के नियमों का ध्यान रखा गया है।

विज्ञापन

पूरे जीवन में फीमेल डॉग पांच बार प्रेग्नेंट हो सकती है

जानकारों का कहना है कि अधिकांश ब्रीड की फीमेल डॉग, एक साल के दौरान दो बार प्रेग्नेंट हो सकती हैं। बेसेंजी, एक ऐसी ब्रीड है जो साल में एक ही बार प्रेग्नेंट होती है। बाकी ब्रीड की फीमेल डॉग, साल में दो बार प्रेग्नेंट हो सकती हैं। सुरक्षा बलों में मौजूद फीमेल डॉग, पहली बार लगभग 9 माह बाद प्रेग्नेंट होती हैं। उसके बाद पांच-छह माह में वे प्रेग्नेंट हो सकती हैं। नियम यह है कि फीमेल डॉग को प्रेग्नेंट होने के लिए उसकी आयु 18 माह होना जरूरी है। केंद्रीय सुरक्षा बलों में अमूमन एक साल में एक बार ही प्रेग्नेंसी कराई जाती है। पूरे जीवन में फीमेल डॉग पांच बार प्रेग्नेंट हो सकती है। अगर मेल डॉग की बात करें, तो वह दो साल के बाद तैयार होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed