{"_id":"641b3a54ecd92808df0e383b","slug":"border-issue-complicated-but-no-side-wants-war-confrontation-chinese-envoy-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-China: सीमा का मुद्दा जटिल पर कोई पक्ष टकराव नहीं चाहता, बोलीं- चीनी राजदूत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-China: सीमा का मुद्दा जटिल पर कोई पक्ष टकराव नहीं चाहता, बोलीं- चीनी राजदूत
Wed, 22 Mar 2023 10:57 PM IST
कुमार विवेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 22 Mar 2023 10:57 PM IST
सार
India-China: भारत में चीन की प्रभारी राजदूत मा जिया का कहना है कि भारत और चीन दोनों देशों को सीमा की स्थिति से उत्पन्न होने वाली कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी पक्ष युद्ध या टकराव नहीं चाहता है।
विज्ञापन
भारत-चीन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी लद्दाख हो या अरुणाचल प्रदेश चीन की मंशा सीमा पर तनाव को दूर करने और स्थिति को सामान्य बनाने की नहीं लग रही है। भारत में चीन की प्रभारी राजदूत मा जिया का कहना है कि भारत और चीन दोनों देशों को सीमा की स्थिति से उत्पन्न होने वाली कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी पक्ष युद्ध या टकराव नहीं चाहता है।
विज्ञापन
बुधवार को यहां मीडिया से बातचीत में मा जिया ने सीमावर्ती क्षेत्रों की स्थिति को ‘बहुत ही जटिल’ बताया। उन्होंने कहा कि सीमा का मुद्दा इतिहास का हिस्सा रहा है और किसी समझौते पर पहुंचना आसान नहीं है। यही कारण है कि दोनों देश बातचीत के लिए स्थापित तंत्र और वरिष्ठ कमांडर स्तर की बैठकों के माध्यम से बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
भारत में चीन के राजदूत सुन वीडांग का कार्यकाल पिछले साल अक्तूबर में ही पूरा हो गया था। उसके बाद से चीन ने अभी तक कोई राजदूत नहीं नियुक्त किया है। चीनी दूतावास में वरिष्ठ राजनयिक मा जिया ही राजदूत का प्रभार संभाल रही हैं। इससे पहले, मा जिया ने सीमा पर स्थिति को स्थिर बताया था। यह भी कहा था कि चीन और भारत के बीच स्थापित चैनलों के माध्यम से संंवाद बना हुआ है।
विज्ञापन
चीनी राजदूत ने कहा- हम रास्ता निकाल सकते हैं
चीनी राजदूत ने कहा, हमें समस्याओं का सामना करना होगा और बातचीत करनी होगी। मुझे लगता है कि दोनों पक्षों की मंशा संबंध सुधारने की है। हमारे दोनों नेताओं के बीच पहले से ही इस पर आम सहमति है और मुझे लगता है कि हम कोई रास्ता निकाल सकते हैं।