{"_id":"5d548efc8ebc3e6cfc5d90e7","slug":"bone-substitute-prepared-from-egg-shells-at-iit-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी हैदराबाद में अंडे के छिलकों से हड्डी का विकल्प तैयार ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईआईटी हैदराबाद में अंडे के छिलकों से हड्डी का विकल्प तैयार
Thu, 15 Aug 2019 04:15 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Thu, 15 Aug 2019 04:15 AM IST
सार
- ट्राईकैल्शियम फॉस्फेट तैयार किया जिससे कृत्रिम हड्डी तैयार की जा सकती है
- शोधार्थियों के मुताबिक अंडे की बाहरी सतह में 95.1 फीसदी कैल्शियम होता है
- इससे भविष्य में प्रत्यारोपण के लिए बेहतर और सस्ती हड्डियां बनाने में मदद मिलेगी
विज्ञापन
egg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी हैदराबाद और डॉ बीआर अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जालंधर के शोधार्थियों ने अंडे के छिलकों से हड्डी का विकल्प तैयार किया है। शोधार्थियों ने बुधवार को दावा किया कि अंडे के छिलकों की मदद से उन्होंने ट्राईकैल्शियम फॉस्फेट तैयार किया जिससे कृत्रिम हड्डी तैयार की जा सकती है।
शोधार्थियों के मुताबिक अंडे की बाहरी सतह में 95.1 फीसदी कैल्शियम होता है। इसमें बहुत थोड़ी मात्रा में प्रोटीन और पानी पाया जाता है। इस लिए इसकी मदद से बनाई गई हड्डी मौजूदा विकल्पों की तुलना में अधिक सटीक और कारगर होगी। इससे भविष्य में प्रत्यारोपण के लिए बेहतर और सस्ती हड्डियां बनाने में मदद मिलेगी।