फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bommai attack on Congress says Lingayat have always taken right decision Karnataka election news&update

Karnataka Election: कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई ने नामांकन किया दाखिल, जानें क्या कुछ कहा

Wed, 19 Apr 2023 02:48 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 19 Apr 2023 02:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कर्नाटक में लिंगायत मतदाता सतर्क हैं। उन्होंने हमेशा सही निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Bommai attack on Congress says Lingayat have always taken right decision Karnataka election news&update
बसवराज बोम्मई - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उसका कहना है कि कांग्रेस ने दक्षिणी राज्य में राजनीतिक रूप से प्रभावशाली लिंगायत समुदाय के मतदाताओं को नजरअंदाज किया और उनके साथ धोखा किया है। वहीं, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है। 

विज्ञापन

फूट डालो और राज करो की नीति 

बोम्मई ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कर्नाटक में लिंगायत मतदाता सतर्क हैं। उन्होंने हमेशा सही निर्णय लिया है। विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद कांग्रेस ने उनके लिए विशेष प्रेम दिखाया है। यह वही पार्टी थी, जिसने लिंगायतों और वीरशैवों को विभाजित करने की कोशिश की थी। लोग कांग्रेस पार्टी की फूट डालो और राज करो की नीति को नहीं भूले हैं।

विज्ञापन

बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के दौरान लिंगायतों पर विशेष प्यार जताती है। गौरतलब है, मुधोल में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भी लिंगायतों के लिए आरक्षण का विरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धारमैया पर पीएफआई के संरक्षक होने का आरोप 

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कांग्रेस पर वार किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर पीएफआई के संरक्षक होने का आरोप लगाया। नड्डा ने हुबली में कहा कि कांग्रेस के सिद्धारमैया ने पीएफआई के खिलाफ मामले वापस ले लिए। वहीं पीएफआई के 1,700 कार्यकर्ताओं को जेल से रिहा किया। सिद्धारमैया उनके संरक्षक हैं। बता दें, केंद्र ने पिछले साल सितंबर में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर प्रतिबंध लगा दिया था।

जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस ने मंगलवार को शिगगांव से मुख्यमंत्री बोम्मई के खिलाफ अपने उम्मीदवार की घोषणा की। पार्टी ने इस सीट से मोहम्मद यूसुफ सवानूर को मैदान में उतारा है। पार्टी ने मंगलवार को सात उम्मीदवारों की घोषणा की और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को हुबली-धारवाड़-मध्य से मैदान में उतारा।

भाजपा से जगदीश शेट्टार के इस्तीफे और सोमवार को कांग्रेस में शामिल होने से हुबली-धारवाड़ सेंट्रल पर सबकी निगाहें टिक गई हैं। छह बार के विधायक शेट्टार ने निवर्तमान विधानसभा में इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था और निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिए जाने के इच्छुक थे। वह लिंगायत समुदाय के दूसरे वरिष्ठ नेता हैं जो सत्तारूढ़ भाजपा को छोड़कर एक सप्ताह से भी कम समय में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

आज 24 घंटे बिजली की आपूर्ति 

नड्डा ने कहा कि चाहे केंद्र की सरकार हो या कर्नाटक की, केवल भाजपा ही है, जिसकी नीतियां गरीब हितैषी, मजदूर हितैषी, किसान हितैषी और महिला हितैषी हैं। यह देखते हुए कि भारत बिजली की खपत में तीसरे और अक्षय ऊर्जा की खपत में छठे स्थान पर है, उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया या कांग्रेस के शासन के दौरान बिजली कटौती होती थी, लेकिन आज 24 घंटे बिजली की आपूर्ति होती है। हमने सुनिश्चित किया है कि बिजली कटौती न हो, उसी तरह आप भी सुनिश्चित करें कि भाजपा की सत्ता बरकरार रहे।

मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में बढ़ रहा भारत

नड्डा ने मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में बढ़ रहा है। देश की सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर 7.4 प्रतिशत है। हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए 200 से अधिक वर्षों तक शासन करने वाले अंग्रेजों से आगे निकल आए हैं।

जेपी नड्डा गुरुसिद्ध राजयोगेंद्र स्वामी से मिले

Bommai attack on Congress says Lingayat have always taken right decision Karnataka election news&update
जेपी नड्डा ने गुरुसिद्ध राजयोगेंद्र स्वामी से मुलाकात की। - फोटो : सोशल मीडिया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक के हुबली में मूरुसवीर मठ के गुरुसिद्ध राजयोगेंद्र स्वामी से मुलाकात की है। इस दौरान नड्डा ने स्वामी से पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

मेरे लिए सीएम बनना महत्वपूर्ण नहीं: विजयेंद्र

Bommai attack on Congress says Lingayat have always taken right decision Karnataka election news&update
बीवाई विजयेंद्र। - फोटो : सोशल मीडिया

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे और शिकारीपुर से भाजपा उम्मीदवार बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि मेरे लिए सीएम बनना महत्वपूर्ण नहीं है

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को भाजपा ने हाल ही में शिकारीपुर से उम्मीदवार के रूप में खड़ा किया है। इस पर भाजपा उम्मीदवार विजयेंद्र ने कहा कि मेरे लिए सीएम बनना महत्वपूर्ण नहीं है। पार्टी ने मुझ पर अपना विश्वास जताया है। इसलिए मेरे लिए जरूरी यह है कि मुझे पार्टी के लिए काम करना है।

 बीवाई विजयेंद्र ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि लिंगायत समुदाय को किसने धोखा दिया है, सभी जानते हैं। पूरा लिंगायत समुदाय और अन्य समुदाय भाजपा के साथ हैं।

 

बेटे पर है पूरा भरोसाः येदियुरप्पा

Bommai attack on Congress says Lingayat have always taken right decision Karnataka election news&update
बीएस येदियुरप्पा - फोटो : PTI

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने अपने बेटे विजयेंद्र पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि मुझे कोई संदेह नहीं है कि हम पूर्ण बहुमत प्राप्त करेंगे। साथ ही कर्नाटक में सरकार बनाएंगे। इसे कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि विजयेंद्र 50,000 मतों के अंतर से जीतेंगे।

 

जेपी नड्डा ने किया रोड शो

Bommai attack on Congress says Lingayat have always taken right decision Karnataka election news&update
जेपी नड्डा - फोटो : एएनआई

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिगगांव में गुरुवार को रोड शो किया। इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कन्नड़ अभिनेता किच्छा सुदीप और अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

 

सीएम ने दाखिल किया नामांकन


रोड शो में कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे थे। बाद में उन्होंने विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। 

कांग्रेस में शामिल हुए शेट्टार ने दाखिल किया नामांकन 

Bommai attack on Congress says Lingayat have always taken right decision Karnataka election news&update
जगदीश शेट्टार - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने हुबली-धारवाड़-मध्य विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया है। चुनाव में उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी महेश तेंगिंकाई से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed