फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bombs thrownvehicle fired on BJP Priyangu Pandey claims TMC workers attacked him during Bengal Bandh

West Bengal: बंगाल बंद के दौरान भाजपा नेता की कार पर फेंके गए बम, गोलीबारी भी हुई; टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप

Wed, 28 Aug 2024 11:40 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 28 Aug 2024 11:40 AM IST
सार

पार्टी नेता प्रियांगु पांडे ने बुधवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा इलाके में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर हमला किया और गोलीबारी की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी कार पर बम फेंके गए। इस दौरान 6-7 राउंड फायरिंग भी की गई। 

विज्ञापन
Bombs thrownvehicle fired on BJP Priyangu Pandey claims TMC workers attacked him during Bengal Bandh
West Bengal - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल में राज्य सचिवालय तक मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से बुलाए 12 घंटे के बंद के कारण बुधवार को कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ। राजधानी कोलकाता में सड़कों पर चहल-पहल कम है। सड़कों पर बहुत कम बस, ऑटो रिक्शा और टैक्सी नजर आ रही हैं। निजी वाहनों की संख्या भी कम है। हालांकि, बाजार और दुकानें पहले की तरह खुली हैं। स्कूल और कॉलेज खुले हैं लेकिन ज्यादातर निजी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति बेहद कम है, क्योंकि उन्हें घर से काम करने को कहा गया है।

विज्ञापन


इस बीच पार्टी नेता प्रियांगु पांडे ने बुधवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा इलाके में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर हमला किया और गोलीबारी की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी कार पर बम फेंके गए। इस दौरान 6-7 राउंड फायरिंग भी की गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइवर को भी गोली मारी गई, दो लोग गंभीर रूप से घायल 
उन्होंने कहा कि आज मैं पार्टी नेता अर्जुन सिंह के घर जा रहा था। हम कुछ दूर चले गए थे कि भाटपारा नगर पालिका की जेटिंग मशीन से सड़क को ब्लॉक कर दिया गया। जैसे ही हमारी गाड़ी रुकी, करीब 50-60 लोगों ने गाड़ी को निशाना बनाया। मेरी गाड़ी पर 7 से 8 बम फेंके गए और फिर 6-7 राउंड फायरिंग की गई। यह तृणमूल कांग्रेस और पुलिस की साजिश है। उन्होंने मेरी हत्या की साजिश रची। पुलिस ने सहयोग किया और जानकारी दी। मेरी सुरक्षा वापस ले ली गई और फिर यह घटना हुई। भाजपा नेता ने यह भी बताया कि उनके ड्राइवर को भी गोली मारी गई। सात अन्य लोगों में से दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 

प्रियांगु पांडे की हत्या की साजिश थी
घटना पर बोलते हुए पूर्व भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि प्रियांगु पांडे की हत्या की साजिश थी। उन्होंने कहा कि जब हमारी पार्टी के नेता आ रहे थे, तो जेटिंग मशीन का इस्तेमाल करके सड़क जाम कर दी गई और बम फेंका गया। सात राउंड फायरिंग हुई और यह सब एसीपी की मौजूदगी में किया गया। प्रियांगु पांडे को मारने की योजना थी। आज स्थिति यह है कि बम फेंकने वाले लोग एसीपी कार्यालय के बाहर जुआ खेल रहे हैं।

भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया
इस बीच पश्चिम बंगाल पुलिस ने कोलकाता के बाटा चौक पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया। इससे पहले आज तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 'नबन्ना अभियान' मार्च के दौरान शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ भाजपा के 12 घंटे के 'बंगाल बंद' के आह्वान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर बंगाल में अराजकता पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। 


बंगाल में सब कुछ सामान्य: टीएमसी
टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि हम सभी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल दुष्कर्म-हत्या मामले में न्याय चाहते हैं। ममता बनर्जी भी न्याय चाहती हैं। मामला अब सीबीआई के हाथ में है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अब सीबीआई मामले की जांच कर रही है। भाजपा यहां अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रही है। कल उन्होंने पुलिस पर हमला किया और आज उन्होंने बंद बुलाया है। बंगाल में सब कुछ सामान्य है। पश्चिम बंगाल के लोगों ने भाजपा के बंद को खारिज कर दिया है।

क्या है नबन्ना अभियान रैली?
इससे पहले मंगलवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी में कॉलेज स्क्वायर से 'नबन्ना अभियान' रैली शुरू हुई थी। इसमें पश्चिम बंगाल राज्य सचिवालय के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रदर्शनकारी हावड़ा के संतरागाछी इलाके में इकट्ठा हुए थे। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें कीं और लाठीचार्ज भी किया। आरोप था कि प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान पुलिस से झड़प भी हुई। लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed