फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bombs hurled at bengal bjp mp arjun singh residence today, tmc gave reaction

पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर एक बार फिर से बमबारी, टीएमसी ने कहा- खुद ही करवाया हमला

Tue, 14 Sep 2021 07:27 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 14 Sep 2021 07:27 PM IST
सार

सोमवार को ही  भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर  राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बम फेंकने की  घटना की जांच की थी और उसके अगले ही दिन एक बार फिर से हमला किया गया है।

विज्ञापन
Bombs hurled at bengal bjp mp arjun singh residence today, tmc gave reaction
अर्जुन सिंह के घर पर फिर से बममारी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर एक बार फिर से बमबारी की गई। इससे पहले आठ सितंबर को भी उनके घर पर बम फेंके गए थे।  सोमवार को ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने उस घटना की जांच की थी और उसके अगले ही दिन एक बार फिर से हमला किया गया है। भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने इस घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उसके पाले गए गुंडों ने ही यह किया है। हालांकि टीएमसी ने इन आरोपों को खारिज किया है और उल्टे भाजपा सांसद पर ही आरोप लगा दिया है। तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि भाजपा सांसद ने खुद ही अपने घर पर हमला कराया है ताकि राजनीतिक तौर पर  पब्लिसिटी मिल सके।

विज्ञापन


एनआईए को चुनौती देने की कोशिश: अर्जुन सिंह
इस घटना के बाद अर्जुन सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आज मेरे घर के बाहर दूसरी बार बमबारी की गई है। पश्चिम बंगाल सरकार एनआईए को चुनौती दे रही है। डर का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। एनआईए को जांच करनी चाहिए कि ऐसे विस्फोटक कहां से लाए जा रहे हैं। मैंने प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


मौके पर पुलिस की टीम मौजूद
सूत्रों के अनुसार बदमाश आज सुबह नौ बजे अर्जुन सिंह के घर के पीछे बम फेंक कर फरार हो गए। इस मामले में हत्या का प्रयास, संगठित अपराध व विस्फोटक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम बमबारी की घटना की जांच के लिए घटना स्थल पर पहुंच गई है और घर के आसपास की छानबीन कर रही है। बता दें कि इससे पहले आठ सितंबर को हुए बम धमाके की की जांच एनआईए को सौंपी गई है। एनआईए की जांच से इस मामले पर नए खुलासे हो सकते हैं।  इसे लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे। 

घर की तलाशी की अर्जी खारिज
वहीं, बराकपुर कोर्ट ने अर्जुन सिंह के घर की तलाशी लेने की पुलिस की अर्जी को खारिज कर दिया। अर्जुन सिंह के घर के बाहर दो बार बम धमाके की घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए अदालत में उनके घर की तलाशी लेने की अर्जी दाखिल की थी। 


बंगाल में दिग्गज नेता माने जाते हैं अर्जुन सिंह 
अर्जुन सिंह 17 वीं लोकसभा में पश्चिम बंगाल के बैरकपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इससे पहले, सिंह ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में 2001 से लगातार चार बार भाटपारा विधानसभा सीट भी जीती थी। उन्हें 1 जून 2020 को भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed