Kangana Ranaut News: हाईकोर्ट के आदेश से पहले ही बीएमसी ने तोड़ दिया कंगना का दफ्तर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनौत के हिमाचल से मुंबई पहुंचने से पहले ही बुधवार को बवाल हो गया। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने उनके मुंबई स्थित ऑफिस में अवैध निर्माण को लेकर 24 घंटे के अंदर दूसरा नोटिस भेजा। इसके बाद बीएमसी की एक टीम जेसीबी मशीन, क्रेन और हथौड़े लेकर पहुंच गई और ऑफिस में तोड़फोड़ की। टीम ने यह कार्रवाई सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.40 बजे तक की।
इसी बीच, कंगना के वकील बीएमसी की कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट पहुंचे, लेकिन सुनवाई से पहले ही बीएमएसी ने अभिनेत्री के दफ्तर पर जेसीबी चला दी।
सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई स्थित कार्यालय में बीएमसी द्वारा अवैध निर्माण को तोड़ने की प्रक्रिया पर बुधवार को रोक लगा दी। साथ ही हाईकोर्ट ने पूछा कि नगर निकाय के अधिकारी कार्यालय में तब क्यों गए जब मालिक वहां मौजूद नहीं थी।
न्यायमूर्ति एसजे काथावाला रनौत की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें अभिनेत्री के कार्यालय में अवैध निर्माण के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा जारी नोटिस को चुनौती दी गई थी। याचिका में तोड़-फोड़ की प्रक्रिया पर रोक लगाने की भी फरियाद की गई है।
अदालत ने बीएमसी से यह भी जानना चाहा कि उन्होंने कैसे परिसर में प्रवेश किया, हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि बीएमसी याचिका के जवाब में हलफनामा दायर करे। अदालत ने मामले को सुनवाई के लिए गुरुवार को सूचीबद्ध कर दिया है। गुरुवार को इस मामले में दोपहर तीन बजे सुनवाई होगी।
बता दें कि कंगना का यह ऑफिस बांद्रा के पाली हिल्स में है। इसे 48 करोड़ रुपए खर्च कर बनवाया है। यहां उनके प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स का ऑफिस है। कंगना ने इस कार्रवाई पर लगातार कई ट्वीट किए। उन्होंने कहा, 'यह एक इमारत (ऑफिस) नहीं, राम मंदिर है, आज वहां बाबर आया है।' उन्होंने कहा कि 'दुश्मनों ने साबित किया कि मुंबई को पीओके कहकर गलती नहीं की।'
दरअसल, कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। केंद्र ने उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है, इस दौरान 11 सुरक्षाकर्मी हमेशा उनके साथ रहेंगे।