फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bombay High Court says decision within one week on hearing in court room

बॉम्बे हाईकोर्ट: अदालत कक्ष में सुनवाई पर एक सप्ताह के भीतर निर्णय

Wed, 31 Mar 2021 04:51 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Wed, 31 Mar 2021 04:51 AM IST
सार

  • मामलों की सुनवाई के लिए हाईब्रिड सिस्टम का उपयोग करने पर एक सप्ताह के भीतर निर्णय लिया जाएगा

विज्ञापन
Bombay High Court says decision within one week on hearing in court room
बॉम्बे हाईकोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के मद्देनजर मामलों की सुनवाई के लिए हाईब्रिड सिस्टम (ऑनलाइन एवं अदालत कक्ष में उपस्थिति) का उपयोग करने पर एक सप्ताह के भीतर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


इस महीने की शुरूआत में हाईकोर्ट की नागपुर और औरंगाबाद पीठ ने कोरोना के मामले बढ़ने के चलते मामलों की सुनवाई फिर से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये करना शुरू कर दिया था। वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रम ननकानी ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा दायर की गई याचिका का जिक्र करते हुए मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी की पीठ से कहा कि यदि वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुनवाई का विकल्प उपलब्ध होगा तो सिंह की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी पेश होंगे।
विज्ञापन


इस पर मुख्य न्यायाधीश दत्ता ने कहा कि अदालत ने सुनवाई की हाईब्रिड प्रणाली अपनाने के लिए सुझाव प्राप्त किया है, लेकिन इस बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट की प्रशासनिक समिति की एक आंतरिक बैठक इस हफ्ते होगी और विशेषज्ञों के सुझाव के आधार पर कोई फैसला किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed