फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bollywood Celebrities who contested Lok Sabha Election 2019

चुनाव नतीजे 2019: किस सीट पर फ़िल्मी सितारों का क्या है हाल

Thu, 23 May 2019 11:17 PM IST
बीबीसी Published by: अनिल पांडेय Updated Thu, 23 May 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebrities who contested Lok Sabha Election 2019
नरेंद्र मोदी के साथ रविकिशन - फोटो : FaceBook

इन लोकसभा चुनावों में बड़े राजनीतिक दलों ने बढ़-चढ़कर फ़िल्मी सितारों पर दांव लगाया था। कुछ सितारे पहले से दलों में शामिल थे तो कुछ को अंतिम समय में लाया गया। फ़िल्मी सितारों के बयान और चुनाव प्रचार चर्चा में रहे। अब चुनावी नतीजों में उनकी क्या स्थिति है, ये जानते हैं।

विज्ञापन


बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से अभिनेत्री हेमा मालिनी को फिर से चुनाव मैदान में उतारा था। उन्होंने पिछले साल भी मथुरा में जीत हासिल की थी। हेमा मालिनी अपनी सीट पर जीत की ओर बढ़ती दिख रही हैं। वो दो लाख नब्बे हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।
विज्ञापन


चुनाव से कुछ समय पहले ही बीजेपी ने भोजपुरी फ़िल्मों के अभिनेता रवि किशन को गोरखपुर सीट से सीट टिकट दिया था। उनका सामना समाजवादी पार्टी से रामभुआल निषाद और कांग्रेस से मधुसूदन त्रिपाठी से था। रवि किशन इस वक़्त तीन लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजमगढ़ में बीजेपी ने भोजपुरी सिनेमा के स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने उतारा था। लेकिन, यहां साफ तौर पर अखिलेश यादव जीतते दिख रहे हैं। अखिलेश ढाई लाख से ज़्यादा वोटों से आगे हैं।

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल को बीजेपी ने गुरुदासपुर सीट से टिकट दिया था। इस सीट पर अभिनेता विनोद खन्ना लड़ा करते थे। उनकी मौत के बाद अप्रैल में बीजेपी ने सनी देओल पर दांव लगाया। सनी देओल 82459 वोटों से चुनाव जीत गए हैं।

गायक हंसराज हंस को भी बीजेपी ने अंतिम समय में दिल्ली की उत्तर पश्चिमी सीट से उतारा था। उनसे पहले उदित राज बीजेपी से सांसद थे। लेकिन, उन्हें फिर से मौका नहीं दिया गया। टिकट न मिलने से नाराज उदित राज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। हंसराज हंस भी अपनी सीट पर करीब साढ़े पांच लाख वोटों की बढ़त बनाए हुए हुए हैं। उन्हें अभी साढ़े सात लाख से ज्यादा वोट मिल चुके हैं ।

भोजपुरी फ़िल्मों के अभिनेता मनोज तिवारी 2014 में बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्होंने उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और सांसद बने। 2019 के चुनावों में भी मनोज तिवारी जीत की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। उन्हें साढ़े सात लाख से ज़्यादा वोट मिल चुके हैं और कांग्रेस की शीला दीक्षित से तीन लाख 66 हजार वोटों से आगे हैं।

समाजवादी पार्टी से बीजेपी में शामिल हुईं जया प्रदा रामपुर में आजम खान के खिलाफ़ लड़ रही हैं। वह सपा नेता आजम खान से एक लाख से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं।

गायक और अभिनेता बाबुल सुप्रियो 2014 में बीजेपी में शामिल हुए थे और पश्चिम बंगाल में आसनसोल से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। इस बार भी वो जीत हासिल करते दिख रहे हैं। वो अभिनेत्री रहीं टीएमसी की मुनमुन सेन से एक लाख 97 हजार वोटों से आगे हैं।

चुनाव से कुछ समय पहले ही कांग्रेस ने उर्मिला मातोंडकर को उत्तरी मुंबई से चुनाव में उतारा था। चुनाव प्रचार के दौरान वो अपने कुछ बयानों को लेकर भी विवादों में रहीं। लोगों के बीच चर्चित नाम होने के कारण उन्हें एक मजबूत उम्मीदवार भी माना जा रहा था।

लेकिन, अब तक रुझानों में उर्मिला साढ़े चार लाख से ज्यादा वोटों से पीछे दिख रही हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के गोपाल शेट्टी को अब तक क़रीब सात लाख वोट मिल चुके हैं।

बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब सीट पर खड़े हैं। पिछले लोकसभा चुनावों में शत्रुघ्न सिन्हा इस सीट से जीतकर सांसद बने थे। लेकिन इस बार टिकट न मिलने से नाराजगी के कारण वो कांग्रेस में शामिल हो गए।


लेकिन, इस बार शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से हारते हुए दिख रहे हैं। वह भाजपा के रविशंकर प्रसाद से दो लाख 83 हजार वोटों से पिछड़ गए हैं। ये आंकड़े अब तक के रुझानों के अनुसार हैं जिनमें नतीजे आने तक बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed